संवाददाता@आनंद गुप्ता…..

विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में गुरुवार की रात रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान भगमनिया देवी (55) पत्नी रामलखन निवासी तुमिया कोन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भगमनिया देवी पिछले तीन महीने से केवाल निवासी विजय गोंड के यहां रह रही थीं। गुरुवार की रात वह रेलवे लाइन पर पहुंचीं, जहां किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर विंढमगंज थाना प्रभारी रवि कांत मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
