• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘प्रदर्शन में नहीं गया था, बस वहां से गुजर रहा था’, इमरान खान के वकील का दावा, अब CCTV से खुलेगा राज?

Admin by Admin
October 16, 2026
in मनोरंजन
0
‘प्रदर्शन में नहीं गया था, बस वहां से गुजर रहा था’, इमरान खान के वकील का दावा, अब CCTV से खुलेगा राज?


नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद विवाद और गहरा गया है. आमिर खान के भांजे इमरान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है. उन पर मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है. हालांकि, अब एक्टर की कानूनी टीम ने इस दावे को चुनौती दी है. उनके वकील जुल्फिकार मेमन का कहना है कि इमरान खान प्रदर्शन में हिस्सा लेने नहीं गए थे बल्कि उस इलाके से गुजर रहे थे. अब बचाव पक्ष CCTV फुटेज के जरिए अपना पक्ष साबित करना चाहता है.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की कानूनी टीम ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में उनकी सक्रिय भागीदारी के आरोप को चुनौती दी है. वकीलों का कहना है कि इमरान नाना चौक से गुजर रहे थे. इसी दौरान पुलिस बैरिकेडिंग के कारण रास्ता बाधित हुआ और मीडिया की नजर उन पर पड़ी.

CCTV फुटेज से सब साफ हो जाएगा

इमरान के वकील जुल्फिकार मेमन ने कहा कि पुलिस इलाके की CCTV फुटेज निकलवाए तो पूरी स्थिति साफ हो जाएगी. बचाव पक्ष का दावा है कि फुटेज से पता चल सकेगा कि एक्टर वहां किस परिस्थिति में मौजूद थे. इमरान खान की लीगल टीम उस दिन की उनकी गतिविधियों को साबित करने के लिए इलाके का CCTV फुटेज हासिल करने की मांग कर रही है. एडवोकेट जुल्फिकार ने कहा, ‘पुलिस को उस इलाके का CCTV फुटेज निकालने दीजिए, सब कुछ अपने आप साफ हो जाएगा.’

अब बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

इमरान की कानूनी टीम देश छोड़ने के नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है. बचाव पक्ष का तर्क है कि OCI कार्डधारकों के प्रदर्शन में शामिल होने पर स्पष्ट रोक नहीं है. वहीं, महाराष्ट्र सरकार के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा है कि भारत में प्रवेश करने वाले विदेशी नागरिकों को वीजा और उससे जुड़ी शर्तों का पालन करना होता है. नियमों का उल्लंघन होने पर संबंधित कानून के

एक प्रदर्शन और फिर शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला 10 अक्टूबर का है. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से प्रदर्शन आयोजित करने की कोशिश की गई थी. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें इमरान खान भी शामिल थे. बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.

हिरासत में आने के बाद इमरान ने कही थी ये बात

वहीं, दूसरी तरफ प्रदर्शन में शामिल होने के बाद जब इमरान खान को हिरासत में लिए जाने से कुछ समय पहले मीडिया से बात करते हुए इमरान खान ने कहा था, ‘मैं यहां एक नागरिक और इस शहर के निवासी के रूप में आया हूं. मैं यह देखने आया हूं कि लोगों की आवाजाही पर रोक क्यों लगाई जा रही है और उनकी आवाज क्यों दबाई जा रही है.’ बाद में पुलिस वैन से अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं.’

किरीट सोमैया ने इमरान की भागीदारी पर उठाए थे सवाल

इसके बाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इमरान की कथित भागीदारी पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी. मामला तब और गंभीर हो गया, जब विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने एक्टर को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी कर दिया.

अमेरिकी नागरिक हैं इमरान

इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं. उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया यानी OCI कार्ड है. यह कार्ड भारतीय नागरिकता नहीं देता, बल्कि निर्धारित नियमों के तहत भारत में रहने और यात्रा करने की सुविधा देता है. विदेशी नागरिकों की भारत में मौजूदगी और गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 के तहत प्रावधान मौजूद हैं. हालांकि, किसी विदेशी नागरिक या OCI कार्डधारक के राजनीतिक प्रदर्शन में मौजूद होने को लेकर इस मामले में लागू होने वाले सटीक कानूनी आधार की जांच अहम होगी.



Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

विंढमगंज. रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Next Post

विंढमगंज. श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मां किरन नंदगीरी ने किया माता रानी की आराधना

Next Post

विंढमगंज. श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मां किरन नंदगीरी ने किया माता रानी की आराधना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement