• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

JK Gupta by JK Gupta
October 15, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कलाम के जीवन को बताया प्रेरणास्रोत


समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि डॉ. कलाम को भारत के मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है। देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने अपना पूरा जीवन विज्ञान, रक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में देश को समर्पित कर दिया। उनका संघर्षपूर्ण जीवन आज भी युवाओं और गरीब वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में रक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य किए तथा युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए।

इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, सरदार पारब्रह्म सिंह, अनिल प्रधान, फारूक अली, जिलानी, दयाराम मौर्य, कृष्णा पंडित, लल्लू भारती, आनंद पटेल, अभय यादव, सुभाष यादव और रामपति भारती सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Views: 7
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. कचनरवा में नेत्र शिविर, 38 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन

Next Post

फिल्मों के वो 4 दोस्त जिन्होंने सिखाए दोस्ती के असली मायने, अब प्राइम वीडियो पर आ रही है नई चौकड़ी

Next Post
फिल्मों के वो 4 दोस्त जिन्होंने सिखाए दोस्ती के असली मायने, अब प्राइम वीडियो पर आ रही है नई चौकड़ी

फिल्मों के वो 4 दोस्त जिन्होंने सिखाए दोस्ती के असली मायने, अब प्राइम वीडियो पर आ रही है नई चौकड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement