मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
..पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा की पहल पर आयोजित शिविर में मरीजों की हुई जांच

सोनभद्र के कोन क्षेत्र के कचनरवा में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच कर नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान की।

जांच के बाद कुल 38 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। सभी चयनित मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी भेजा गया।

अविनाश कुशवाहा ने कहा की शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को नेत्र संबंधी बीमारियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत पहुंचाना रहा।

उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच और उपचार की सुविधा नहीं मिलने के कारण कई लोग आंखों की समस्याओं से जूझते रहते हैं। वहीं, आर्थिक तंगी के चलते कुछ मरीज ऑपरेशन भी नहीं करा पाते हैं।

ऐसे में आयोजित शिविर से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद जगी है। चिकित्सकों ने जांच के दौरान ऑपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों को चिह्नित किया और उन्हें वाराणसी भेजने की व्यवस्था की गई।

पूर्व विधायक की इस पहल से क्षेत्र के मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है।