• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

फिल्मों के वो 4 दोस्त जिन्होंने सिखाए दोस्ती के असली मायने, अब प्राइम वीडियो पर आ रही है नई चौकड़ी

Admin by Admin
October 15, 2026
in मनोरंजन
0
फिल्मों के वो 4 दोस्त जिन्होंने सिखाए दोस्ती के असली मायने, अब प्राइम वीडियो पर आ रही है नई चौकड़ी


Last Updated:October 15, 2026, 21:58 IST

बॉलीवुड की वो 4 दोस्तों वाली टोलियां जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया! ‘ये जवानी है दीवानी’ से लेकर प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ तक, देखिए पर्दे के सबसे चर्चित फ्रेंडशिप ग्रुप्स की लिस्ट.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बॉलीवुड हो या ओटीटी प्लेटफॉर्म, जब भी चार दोस्तों की कोई टोली स्क्रीन पर आती है तो धमाल होना तय माना जाता है. कभी मनाली की ट्रिप पर बनी यादें तो कभी रातों-रात अमीर बनने की अतरंगी कोशिशें, दोस्तों के ऐसे ग्रुप्स ने हमेशा दर्शकों के दिलों को छुआ है. हर फ्रेंड ग्रुप में अलग-अलग तरह के किरदार होते हैं. कोई हर प्लान बनाता है, तो कोई हर वक्त मस्ती के मूड में रहता है. जब ऐसे दोस्त साथ आते हैं, तो ऐसी कहानियां बनती हैं जो हमेशा याद रहती हैं.
अब प्राइम वीडियो पर ‘चार यार’ के जरिए दोस्तों की एक नई चौकड़ी दस्तक देने जा रही है. ऐसे में आइए नजर डालते हैं पर्दे की उन आइकॉनिक चार दोस्तों की जोड़ियों पर, जिन्होंने दोस्ती के असली मायने सिखाए हैं.

फिल्म ये जवानी है दीवानी में बनी, नैना, अवि और अदिति की दोस्ती आज भी सबकी फेवरेट है. मनाली की ट्रिप से शुरू हुआ उनका सफर वक्त के साथ बदलता है. रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोएचलिन के ये किरदार दिखाते हैं कि जिंदगी में आगे बढ़ने के बाद भी सच्चे दोस्त हमेशा दिल के करीब रहते हैं.

फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ सिर्फ दोस्ती की कहानी नहीं है, बल्कि यह अपने सपनों को जीने और अपनों के साथ रिश्ता बनाए रखने के बीच की कशमकश को बहुत गहराई से दिखाती है. बनी का ट्रैवलिंग का सपना, नैना का अपनी पहचान तलाशना, अवि का दोस्तों के साथ सब कुछ शेयर करना और अदिति का खुद को समझना. ये चारों किरदार हर युवा की लाइफ का हिस्सा से लगते हैं. जब ये चारों दोस्त अरसों बाद एक शादी में दोबारा मिलते हैं, तो समझ आता है कि वक्त चाहे कितना भी बदल जाए, लेकिन अगर दोस्ती सच्ची हो तो फिर से वही पुरानी बॉन्डिंग और मस्ती वापस लौट आती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म वीरे दी वेडिंग में कालिंदी, अवनी, साक्षी और मीरा की दोस्ती दिखाई गई है. करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने इसमें चार पक्की सहेलियों का रोल निभाया है. ये चारों एक-दूसरे को टोकती भी हैं और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे के साथ चट्टान की तरह खड़ी भी रहती हैं.

फिल्म फुकरे में हनी, चूचा, जफर और लाली की चौकड़ी ने सबको खूब हंसाया है. पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल और मनजोत सिंह के ये किरदार रातों-रात अमीर बनना चाहते हैं. उनके अतरंगी प्लान और मजेदार मुसीबतें इस दोस्ती को बहुत खास बनाती हैं.

‘धमाल’ के रॉय, आदित्य, मानव और बोमन की चौकड़ी कौन भूल सकता है. करोड़ों के खजाने के पीछे भागे ये चारों दोस्त अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं. मानव की मासूम बेवकूफियां और बाकी दोस्तों का सिर पीटना, हर सीन पर थिएटर में सीटी बजवा देता है. खजाने की इस अजीबोगरीब दौड़ में हर दोस्त अपने अलग अंदाज का रायता फैलाता है, लेकिन मुश्किल वक्त में ये चारों हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं. इस कल्ट कॉमेडी फिल्म ने दोस्तों के बीच खजाने की रेस को हमेशा के लिए अमर कर दिया है.

अगर बात हंसा-हसाकर लोटपोट करने की हो, तो ‘गोलमाल’ के गोपाल, लकी, माधव और लक्ष्मण का मुकाबला कोई नहीं कर सकता. ये चारों ऐसे पक्के यार हैं जो हर वक्त खुद को किसी न किसी मुसीबत में फंसाए रखते हैं. कभी गलतफहमियों का रायता फैलता है, तो कभी इनके अपने ही अजीबोगरीब प्लान उल्टे पड़ जाते हैं. इनकी दोस्ती में भले ही हजार कमियां हों और बात-बात पर नोकझोंक होती हो, लेकिन ये एक-दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह सकते. इनकी यही अतरंगी मस्ती फैंस को आज भी लोटपोट कर देती है.

अब प्राइम वीडियो पर दोस्तों की एक नई चौकड़ी देखने को मिलेगी. सीरीज चार यार में साहिल, समीर, टोनी और जय की कहानी दिखाई जाएगी. मुंबई के बैकड्रॉप पर बनी इस क्राइम ड्रामा सीरीज में पुरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयरक मेहता लीड रोल में हैं. यह सीरीज तेईस अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.
First Published :

October 15, 2026, 21:57 IST



Source link

Views: 2
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

Next Post

2 बच्चों की मां… ओलंपिक चैंपियन स्प्रिंटर शौने मिलर-उइबो का बड़ा ऐलान, तोड़ना चाहती हैं विश्व कीर्तिमान

Next Post
2 बच्चों की मां… ओलंपिक चैंपियन स्प्रिंटर शौने मिलर-उइबो का बड़ा ऐलान, तोड़ना चाहती हैं विश्व कीर्तिमान

2 बच्चों की मां... ओलंपिक चैंपियन स्प्रिंटर शौने मिलर-उइबो का बड़ा ऐलान, तोड़ना चाहती हैं विश्व कीर्तिमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement