• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. चुर्क की रामलीला में अनूठी पहल: श्रीराम-सीता के विवाह प्रसंग के बीच गरीब कन्या का विवाह संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
October 15, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


चुर्क नगर पंचायत के रामलीला मैदान में बुधवार की रात श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग के दौरान सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। रामलीला कमेटी की ओर से एक गरीब  कन्या का विवाह भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

रामलीला में श्रीराम और माता सीता के प्रतीकात्मक स्वरूप में रामसेवक और आशा ने भूमिका निभाई। विवाह समारोह के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

वहीं, वास्तविक विवाह के अंतर्गत वार्ड नंबर चुर्क निवासी रामसेवक और बुड़हर खुर्द निवासी आशा वैवाहिक बंधन में बंध गए। इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी दिया।

विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 से से गाजे-बाजे के साथ बारात रामलीला मैदान पहुंची। इसके बाद चुर्क स्थित शिव मंदिर से बारात निकाली गई। दूल्हा वाहन पर सवार होकर और बराती बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते विवाह मंडप तक पहुंचे। वहां रामलीला कमेटी की देखरेख में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।

इस अनूठे आयोजन के शाक्षी मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेष चौबे सहित बड़ी संख्या में रामलीला प्रेमी बने। सदर विधायक एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने दूल्हे रामसेवक एवं दुल्हन आशा कोआशीर्वाद दिया।विवाह के बाद रामलीला कमेटी की ओर से बारातियों के लिए भोज की व्यवस्था की गई। साथ ही कन्या को उपहार स्वरूप आवश्यक सामान और नकद राशि भेंट की गई। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दुल्हन की विदाई की गई।

इस दौरान उपस्थित लोगों में खुशी का माहौल रहा।अभी तक सीता विवाह के अवसर पर चुर्क के रामलीला में 8 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न हो चुका है कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के महामंत्री ओम प्रकाश यादव,  देवेश मिश्रा, ओम तिवारी जेई पीडब्ल्यूडी, धनन्जय दुबे चुर्क मंडल उपाध्यक्ष, डॉ एचपी सिंह, अधिशासी अधिकारी चुर्क अमित कुमार सरोज,नगर पंचायत चुर्क अध्यक्ष मीरा यादव, संगीता सिंह, मीनू चौबे जयराम वर्मा मंडल महामंत्री, महेंद्र पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष चूर्क ,  सूरज चंद्रवंशी सभासद,अंशु खत्री सभासद, गोपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Views: 7
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. मांगों को लेकर एड्स नियंत्रण कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, धरने के लिए लखनऊ रवाना

Next Post

यामी गौतम ने रामनगरी में टेका माथा, हनुमानगढ़ी में पढ़ी चालीसा, ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले भक्ति में डूबीं

Next Post
यामी गौतम ने रामनगरी में टेका माथा, हनुमानगढ़ी में पढ़ी चालीसा, ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले भक्ति में डूबीं

यामी गौतम ने रामनगरी में टेका माथा, हनुमानगढ़ी में पढ़ी चालीसा, 'नई नवेली' की रिलीज से पहले भक्ति में डूबीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement