Last Updated:
यामी गौतम अपनी अगली फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं. उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए और हनुमानगढ़ी जाकर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा. पारंपरिक पहनावे में उनका भक्तिमय अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया. एक्ट्रेस की अगली फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
नई दिल्ली: फिल्म एक्ट्रेस यामी गौतम रामनगरी अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया. वे अगली बार फिल्म ‘नई नवेली’ में नजर आएंगी, जो 16 अक्टूबर को रिलीज होगी.
यामी गौतम अपनी अगली फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन के सिलसिले में अयोध्या पहुंची थीं. उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ किया और कुछ देर ध्यान लगाकर भगवान की आराधना की. वे पीले रंग की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं. लोगों को उनका भक्तिमय अंदाज पसंद आया.
साथ ही, यामी गौतम ने राम की पैड़ी पर इवेंट में भी शिरकत की. फिल्म एक्ट्रेस यामी गौतम का यह पहला अयोध्या दौरा था. उन्होंने अपनी इस यात्रा के दौरान सबसे पहले राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए. प्रभु श्रीराम के दर्शन के बाद यामी गौतम हनुमानगढ़ी पहुंचीं. यहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए. वहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अयोध्या पहुंचकर यामी गौतम ने अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं. उन्होंने कहा कि रामनगरी आना उनके और उनके परिवार के लिए बेहद भावुक, खूबसूरत और सौभाग्य की बात है. 14 साल के इंतजार के बाद श्रीराम की पावन नगरी में दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए खास अनुभव है.
यामी गौतम ने बताया कि वे अपनी अगली फिल्म की रिलीज से पहले प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंची हैं. मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने राम की पैड़ी पर आयोजित इवेंट में भी हिस्सा लिया. इस दौरान, उनकी अयोध्या यात्रा, आस्था और फिल्म प्रमोशन दोनों को लेकर चर्चा में रही.
यामी गौतम धर अपनी एक्टिंग के लिए एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड, दो स्क्रीन अवॉर्ड और एक जी सिने अवॉर्ड शामिल हैं. साथ ही, उन्हें तीन बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया है.
यामी ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. वे ‘चांद के पार चलो’ जैसे टीवी शोज में नजर भी आई थीं. उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘उल्लासा उत्साहा’ से फिल्मों में डेब्यू करने के बाद कॉमेडी-ड्रामा ‘विक्की डोनर’ रिलीज हुई, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का जी सिने अवॉर्ड मिला. यामी गौतम को थ्रिलर फिल्मों ‘बदलापुर’ और ‘काबिल’ में सपोर्टिंग रोल निभाने के लिए तारीफ मिली.
यामी गौतम को ‘ओएमजी 2’ और पॉलिटिकल थ्रिलर ‘आर्टिकल 370’ से कमर्शियल सक्सेस मिली. उन्हें ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला. उन्हें ‘हक’ में शाह बानो के किरदार के लिए काफी तारीफ मिली.

