• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एमएलसी चुनाव के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण

JK Gupta by JK Gupta
October 14, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…….


— मतदान दिवस पर लगातार भ्रमणशील रहकर निर्वाचन प्रक्रिया पर नजर रखें सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट : जिला निर्वाचन अधिकारी


Sonbhadra।  ऊत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मतदान दिवस से पूर्व अपने निर्धारित क्षेत्रों एवं मतदेय स्थलों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित कर लें, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमणशील रहकर निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा लेते रहें तथा मतदान से संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी बनाए रखें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूर्ण कराते हुए निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ कराया जाए तथा मतदान प्रारंभ होने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, पोलिंग एजेंटों को प्रवेश पास जारी करने, उनकी उपस्थिति में मतपेटी तैयार करने तथा मतदान अभिकर्ताओं के बैठने की निर्धारित प्राथमिकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही निर्देशित किया गया कि पोलिंग एजेंट निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति मतदान समाप्ति तक मतदेय स्थल से बाहर नहीं ले जाएंगे।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 6
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतपेटिकाओं एवं निर्वाचन सामग्री को सुरक्षित पहुंचाने हेतु नोडल अधिकारी नामित

Next Post

‘रामायण’ का ग्लोबल कैंपेन शुरू, कल रिलीज होगा इंटरनेशनल ट्रेलर, नमित मल्होत्रा-नितेश तिवारी-यश ने शेयर किया विजन

Next Post
‘रामायण’ का ग्लोबल कैंपेन शुरू, कल रिलीज होगा इंटरनेशनल ट्रेलर, नमित मल्होत्रा-नितेश तिवारी-यश ने शेयर किया विजन

‘रामायण’ का ग्लोबल कैंपेन शुरू, कल रिलीज होगा इंटरनेशनल ट्रेलर, नमित मल्होत्रा-नितेश तिवारी-यश ने शेयर किया विजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement