• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘रामायण’ का ग्लोबल कैंपेन शुरू, कल रिलीज होगा इंटरनेशनल ट्रेलर, नमित मल्होत्रा-नितेश तिवारी-यश ने शेयर किया विजन

Admin by Admin
October 14, 2026
in मनोरंजन
0
‘रामायण’ का ग्लोबल कैंपेन शुरू, कल रिलीज होगा इंटरनेशनल ट्रेलर, नमित मल्होत्रा-नितेश तिवारी-यश ने शेयर किया विजन


नई दिल्ली. फिल्म ‘रामायण’ को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने बड़ा कदम उठाया है. नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और यश ने फिल्म के ग्लोबल कैंपेन का ऐलान किया है. सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर शुरू हो रहे इस कैंपेन के तहत फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर 15 अक्टूबर को रिलीज होगा. मेकर्स का मकसद भारत की इस महान गाथा को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना है.

नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और यश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट के जरिए इस कैंपेन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ को बनाने के पीछे उनका मकसद भारत की महान कहानियों में से एक को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना है. उनकी कोशिश है कि इस कहानी से वे लोग भी जुड़ सकें, जो अब तक रामायण की गाथा से अच्छी तरह परिचित नहीं हैं.

‘भारत से पूरी दुनिया तक’ पहुंचाने की तैयारी

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में छह तस्वीरों का एक कैरोसेल है. इसमें अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी संदेश दिया गया है. इसके जरिए मेकर्स ने अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले दर्शकों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है.पोस्ट में मेकर्स ने लिखा, “जब हमने ‘रामायण’ बनाने की शुरुआत की थी, तब हमारा सपना भारत की महान कहानियों में से एक को पूरी दुनिया तक पहुंचाना था. कल हमारा यह सपना एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाएगा.सोनी पिक्चर्स ‘रामायण’ के इंटरनेशनल कैंपेन की शुरुआत कर रहा है. इसके जरिए इस कालजयी कहानी को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा. इनमें ऐसे लोग भी होंगे, जो पहली बार इस महान गाथा से परिचित होंगे. भारत में जन्मी इस कहानी को वैश्विक स्तर पर एक भव्य सिनेमाई आयोजन के रूप में पेश करना हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है.

हमारी सच्चाई. हमारा इतिहास.

भारत से, पूरी दुनिया तक.

जय श्री राम.

रणबीर कपूर और यश समेत नजर आएंगे ये सितारे

‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. यश फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. इसे नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर बनाया है. खास बात यह है कि DNEG आठ बार ऑस्कर जीत चुका है.

नमित मल्होत्रा ने शेयर की पोस्ट
(फोटो साभार: Instagram@iamnamitmalhotra)

दो भागों में रिलीज होगी ‘रामायण’

मेकर्स इस महागाथा को दो भागों में दर्शकों के सामने लाने वाले हैं. फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. वहीं, दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. दर्शक इसे IMAX में भी देख सकेंगे. फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभालेगी. हालांकि, भारत में इसका वितरण सोनी पिक्चर्स के जिम्मे नहीं होगा. हिंदी भाषी बाजार में फिल्म को रिलीज करने की जिम्मेदारी धर्मा प्रोडक्शंस संभालेगा.अब सभी की नजरें फिल्म के इंटरनेशनल ट्रेलर पर हैं, जो कल रिलीज होने वाला है. इससे यह भी अंदाजा लगेगा कि मेकर्स ‘रामायण’ को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने किस अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं.



Source link

Views: 5
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. एमएलसी चुनाव के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण

Next Post

‘मैं अब सच बताऊंगी…’ शिवा शर्मा की मौत के बाद से गायब गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने

Next Post
‘मैं अब सच बताऊंगी…’ शिवा शर्मा की मौत के बाद से गायब गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने

'मैं अब सच बताऊंगी...' शिवा शर्मा की मौत के बाद से गायब गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement