• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतपेटिकाओं एवं निर्वाचन सामग्री को सुरक्षित पहुंचाने हेतु नोडल अधिकारी नामित

JK Gupta by JK Gupta
October 14, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


— 22 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, 23 अक्टूबर को मतदान के बाद जमा होंगी मतपेटिकाएं


Sonbhadra। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को सम्पन्न होगा।

उक्त निर्वाचन के लिए अधिसूचित मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों पर मतदान कराने हेतु पोलिंग पार्टियां दिनांक 22 अक्टूबर, 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर, सोनभद्र से रवाना होंगी। मतदान सम्पन्न होने के उपरांत दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को पोलिंग पार्टियां मतपेटिकाओं एवं अन्य निर्वाचन सामग्री को जमा कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में वापस आएंगी।

कलेक्ट्रेट परिसर, लोढ़ी स्थित स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं एवं अन्य निर्वाचन सामग्री को जमा कराने की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी, रॉबर्ट्सगंज/नोडल अधिकारी तथा तहसीलदार, रॉबर्ट्सगंज/सहायक नोडल अधिकारी को सौंपी गई है। इसके उपरांत संबंधित अधिकारियों द्वारा मतपेटिकाओं एवं निर्वाचन सामग्री को पुलिस अभिरक्षा में वाराणसी ले जाया जाएगा।

जनपद सोनभद्र से प्राप्त मतपेटिकाओं एवं अन्य निर्वाचन सामग्री को वाराणसी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराने के लिए श्री मोहम्मद जफर, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), दुद्धी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि नामित नोडल अधिकारी जनपद सोनभद्र एवं वाराणसी के संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए विधान परिषद वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतपेटिकाओं तथा अन्य निर्वाचन सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित जमा कराने के लिए पूर्णतः उत्तरदायी होंगे।

निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Views: 7
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Sahil Muskan Reaction on Death Penalty

Next Post

सोनभद्र. एमएलसी चुनाव के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण

Next Post

सोनभद्र. एमएलसी चुनाव के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement