संवाददाता@रामबली मिश्रा…..
— ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर ने मंदिर के सुंदरीकरण और बाउंड्री वॉल निर्माण का दिया आश्वासन

माँ दुदहिया देवी मंदिर प्रांगण में स्थापित माँ दुर्गा, भगवान गणेश, माँ सरस्वती, भगवान कार्तिकेय एवं माँ लक्ष्मी की प्रतिमाओं का पट अनावरण विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बजरंग दल के जिला सहसंयोजक संदीप गुप्ता, रजमिलान ग्राम प्रधान बद्रीनाथ और समाजसेवी तपस महतो उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से माँ एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पट अनावरण किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मानसिंह गोंड़ ने मंदिर की धार्मिक महत्ता को देखते हुए इसके सुंदरीकरण कराने तथा परिसर में बाउंड्री वॉल बनवाने की बात कही। उनके इस आश्वासन से मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रेश सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनिल त्रिपाठी, गोपाल प्रसाद गुप्ता, रवि कुमार, संजय गुप्ता, सुनील तिवारी और तारक नाथ दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति के शिवधारी गुप्ता, परशुराम पाल, अध्यक्ष गौतम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री प्रकाश चंद्र सहित कल्याण दास, रामधनी, राममिलन, कमलेश गुप्ता, देव कुमार यादव, शिव नारायण गुप्ता, शिशु जायसवाल, सोहन लाल, मुखदेव यादव, राम प्रवेश, विश्राम विश्वकर्मा एवं डॉ. देवकुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था एवं देखरेख की जिम्मेदारी संभाली।