• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. इनामिया डॉक्टर की निशानदेही पर चिकित्सकीय उपकरण बरामद, कोन पुलिस की कार्रवाई

JK Gupta by JK Gupta
October 14, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल……


कोन थाना कोन पुलिस ने ₹25 हजार के इनामिया अभियुक्त डॉ. नसीम अहमद की निशानदेही पर ग्लोबल हॉस्पिटल से घटना में प्रयुक्त चिकित्सकीय उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार घुरमा से अभियुक्त को कस्टडी रिमांड पर लाकर बुधवार को यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को थाना कोन में मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा एनएमसी एक्ट की धारा 34 में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में ग्राम खरौंधी, थाना कोन निवासी डॉ. नसीम अहमद पुत्र सरफुद्दीन पर आरोप हैं। न्यायालय में हाजिर होने के बाद सीजेएम सोनभद्र के आदेश पर उसे जिला कारागार घुरमा से कस्टडी रिमांड पर लाया गया।

बुधवार, 14 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त की निशानदेही पर कस्बा कोन स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल से छह चिकित्सकीय उपकरण बरामद किए। इनमें ऐलिस, मस्किटो, नीडल होल्डर, सीजर, ब्लेड होल्डर और चिमटी शामिल हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को पुनः जिला कारागार घुरमा भेजने के लिए रवाना किया गया।

दो मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख:

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास में थाना कोन में दर्ज दो मुकदमों का उल्लेख है। इनमें एक मुकदमा वर्ष 2025 तथा दूसरा वर्ष 2026 का है।

बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल राम प्रवेश कुशवाहा और हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव शामिल रहे

Views: 12
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुरी. माँ दुदहिया देवी मंदिर में पांच देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का हुआ पट अनावरण

Next Post

घोरावल. दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक घायल

Next Post

घोरावल. दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement