• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला, प्रधान ही बने रहेंगे प्रशासक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 महीने में इलेक्‍शन कराने का दिया आदेश

Admin by Admin
October 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला, प्रधान ही बने रहेंगे प्रशासक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 महीने में इलेक्‍शन कराने का दिया आदेश


Last Updated:October 14, 2026, 19:48 IST

UP Panchayat Election: यूपी में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया है. यानी अब चुनाव कराने के लिए सरकार और निर्वाचन आयोग को तय समय में तैयारी पूरी करनी होगी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

यूपी में 3 महीने में होंगे पंचायत चुनाव, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेशZoom

युपी पंचायत चुनाव

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 3 महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराए जाने का आदेश दिया है. हालांकि हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को राहत देते हुए 25 मई 2026 के शासनादेश को वैध बताया है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि निवर्तमान प्रधान जो कि प्रशासक नियुक्त किए गए हैं, वह अपने पद पर तब तक कार्य करते रहेंगे. लेकिन राज्य सरकार निर्वाचन आयोग को चुनाव कराने के लिए सभी संसाधन मुहैया कराएगी. जस्टिस अजीत कुमार और जस्टिस गरिमा प्रसाद की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया है.

अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल के मुताबिक जिन याचिकाओं में राज्य सरकार के 25 मई 2026 के शासनादेश में प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने को चुनौती दी गई थी. उन्हें हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. जहां-जहां एक्ट की वैधता को चुनौती दी गई थी उसे भी कोर्ट ने निरस्त कर दिया है. हाईकोर्ट के फैसले से साफ है कि निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक के रूप में अगले 3 महीने तक कार्य करते रहेंगे. लेकिन राज्य सरकार 3 महीने में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराएगी. अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कहा है कि एक्ट में यह प्रावधान है कि अगर समय से पंचायत चुनाव नहीं हो पाते हैं, तो प्रशासक नियुक्त किया जा सकता है. इसी के तहत सरकार ने प्रशासकों की नियुक्ति की थी.

कमीशन के कार्य पर चुनाव निर्भर नहीं करेगा
वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ओबीसी कमीशन को लेकर कहा है कि कमीशन अपना कार्य करता रहेगा. उसके कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी. लेकिन कमीशन के कार्य पर चुनाव निर्भर नहीं करेगा. पंचायत चुनाव मौजूदा फ्रेमवर्क पर ही निर्भर करेगा. उन्होंने कहा है कि चुनाव में 27 फ़ीसदी का जो आरक्षण का प्रावधान है, उसे भी पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा है कि फिलहाल जो मौजूदा नियम है उसी के तहत पंचायत चुनाव कराए जाएंगे.

कोर्ट ने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को दिया आदेश
वहीं याची अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन का कहना है कि कोर्ट ने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग दोनों को यह आदेश दिया है. तीन महीने के अंदर चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी. हाईकोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि इसके बाद समय नहीं बढ़ाया जाएगा. हालांकि राज्य सरकार के प्रशासक बैठने के शासनादेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज किया गया है.

सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चली सुनवाई
गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुबह 11:00 बजे से 1:00 तक और दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक इस मामले की सुनवाई हुई है. याचियों के अधिवक्ताओं, पंचायत राज विभाग के अधिवक्ता, एमिकस क्यूरी सीनियर एडवोकेट विजय कुमार सिंह ने बहस की. जबकि सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने पक्ष रखा. इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुल 11 याचिकाओं में समय से चुनाव कराने और प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने को चुनौती दी गई थी. जिसमें छह जनहित याचिकाएं भी शामिल थी. याचिकाओं में प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के योगी सरकार के 25 मई के फैसले को चुनौती दी गई थी.

पंचायत चुनाव को समय से न कराने पर उठ रहे थे सवाल
पंचायत चुनाव समय से न कराने जाने पर सवाल उठाए गए थे. याचिका में यूपी सरकार, डायरेक्टर पंचायती राज, डीएम, चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर, जिला पंचायती राज अधिकारी को पक्षकार सरकार बनाया गया था. हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव को लेकर दाखिल सभी याचिकाओं को संबद्ध कर दिया था. हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की है. याची दशरथ यादव, अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन, अनिल कुमार, अकबर अंसारी और हेमचंद्र और अन्य की ओर से दाखिल याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई हुई है.

Location :

Allahabad,Allahabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 14, 2026, 16:48 IST



Source link

Views: 7
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

’64 की उम्र में 18 घंटे काम करके उतारा 90 करोड़ कर्ज’, रजनीकांत ने चंद लफ्जों में बयां की अमिताभ बच्चन की शख्सियत

Next Post

बीजपुरी. माँ दुदहिया देवी मंदिर में पांच देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का हुआ पट अनावरण

Next Post

बीजपुरी. माँ दुदहिया देवी मंदिर में पांच देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का हुआ पट अनावरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement