• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

’64 की उम्र में 18 घंटे काम करके उतारा 90 करोड़ कर्ज’, रजनीकांत ने चंद लफ्जों में बयां की अमिताभ बच्चन की शख्सियत

Admin by Admin
October 14, 2026
in मनोरंजन
0
’64 की उम्र में 18 घंटे काम करके उतारा 90 करोड़ कर्ज’, रजनीकांत ने चंद लफ्जों में बयां की अमिताभ बच्चन की शख्सियत


Last Updated:October 14, 2026, 19:17 IST

फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले अमिताभ बच्चन पर रजनीकांत का पुराना बयान वायरल हो रहा है. उन्होंने चंद लफ्जों में अमिताभ बच्चन की शख्सियत को बयां कर दिया था. सुपरस्टार ने उस दौर को याद किया, जब बिग बी पर 90 करोड़ रुपये का कर्ज था. उन्होंने 64 साल की आयु में 18 घंटे काम करके न सिर्फ अपना 90 करोड़ का कर्ज उतारा, बल्कि प्रॉपर्टी दोबारा हासिल की.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन की शख्सियत कैसी है, अगर जानना हो, तो रनजीकांत का पुराना बयान सुन लीजिए. दरअसल, फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले अमिताभ बच्चन पर उनका एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिग बी के स्ट्रगल, शख्सियत पर खुलकर बात कर रहे हैं. उन्होंने उस दौर को याद किया, जब अमिताभ बच्चन आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे. (फोटो साभार: Instagram@amitabhbachchan)

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन का याराना पुराना है. उन्होंने 1980 के दशक में साथ काम करना शुरू किया था. वे 33 साल बाद टीजे ज्ञानवेल की फिल्म ‘वेट्टैयन’ में फिर से साथ नजर आए. 2024 में इस फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट के मौके पर रजनीकांत ने उस समय को याद किया जब अमिताभ बच्चन आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. (फोटो साभार: IMDb)

रजनीकांत ने बताया कि अमिताभ बच्चन जब अपनी शोहरत के चरम पर थे जब उन्होंने सब कुछ छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद, उन्होंने प्रोडक्शन कंपनी ‘अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (ABCL) शुरू की. अफसोस की बात है कि यह बिजनेस चल नहीं पाया और अमिताभ बच्चन दिवालिया हने की कगार पर पहुंच गए. उन पर लगभग 90 करोड़ रुपये का कर्ज था. रजनीकांत ने याद किया कि उस समय इस दिग्गज एक्टर को अपना जुहू वाला घर और मुंबई की दूसरी प्रॉपर्टीज बेचनी पड़ी थीं. उन्हें कर्ज चुकाने के लिए दिन में 18 घंटे काम करना पड़ा था. (फोटो साभार: X@rajinikanth)

Add News18 as
Preferred Source on Google

रजनीकांत ने आगे कहा, ‘बॉम्बे इंडस्ट्री के लोग यह देखकर फिर हंसे. उन्होंने कई दिक्कतों के बावजूद तीन साल तक दिन में 18 घंटे काम किया और अपना सारा कर्ज चुका दिया. सिर्फ 3 साल, 64 साल की उम्र, शरीर में 1000 तरह की तकलीफें. उन्होंने न सिर्फ अपना पुराना घर वापस खरीदा, बल्कि उसी गली में कुल तीन घर खरीदे. सारा कर्ज चुका दिया. यही तो अमिताभ बच्चन हैं!’
(फोटो साभार: Instagram@amitabhbachchan)

रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन के साथ एक शानदार तस्वीर भी शेयर की थी और लिखा था, ’33 साल बाद मैं अपने मेंटर एक अद्भुत कलाकार अमिताभ बच्चन के साथ फिर से काम कर रहा हूं. यह फिल्म लाइका की ‘थलाइवर 170′ है, जिसके डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल हैं. मेरा दिल खुशी से धड़क रहा है.’ (फोटो साभार: Instagram@amitabhbachchan)

अमिताभ बच्चन आखिरी बार ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ नजर आए थे. वे फिलहाल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@amitabhbachchan)

अमिताभ बच्चन ने 1983 की फिल्म ‘अंधा कानून’ में रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर किया था जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. यह 1983 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म से रजनीकांत ने बॉलीवुड डेब्यू किया था.
(फोटो साभार: IMDb)

अमिताभ-रजनीकांत अगली बार 1985 की फिल्म ‘गिरफ्तार’ में नजर आए थे. यह भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. हालांकि, इसमें रजनीकांत का कैमियो था. 90 के दशक में दोनों सुपरस्टार ‘हम’ में नजर आए थे. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.
First Published :

October 14, 2026, 19:17 IST



Source link

Views: 5
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. दुद्धी सीएचसी में एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

Next Post

यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला, प्रधान ही बने रहेंगे प्रशासक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 महीने में इलेक्‍शन कराने का दिया आदेश

Next Post
यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला, प्रधान ही बने रहेंगे प्रशासक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 महीने में इलेक्‍शन कराने का दिया आदेश

यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला, प्रधान ही बने रहेंगे प्रशासक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 महीने में इलेक्‍शन कराने का दिया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement