मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार की देर रात रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हिंदुआरी क्षेत्र में सड़क पर चल रहे और किनारे खड़े ट्रकों की जांच कराई।

एसपी ने ट्रक चालकों से पूछताछ की और उनके ड्राइविंग लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने वाहनों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और पीआरवी-112 के कर्मचारियों की मुस्तैदी भी परखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने ड्यूटी स्थल पर सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा।

सोनभद्र पुलिस के अनुसार, नवरात्र और दशहरा पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में लगातार गश्त और वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
