• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. गांव की सुरक्षा के पहरेदारों को सौगात, ग्राम प्रहरियों को मिली साइकिल-टॉर्च और रेनकोट

JK Gupta by JK Gupta
October 14, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच संपर्क मजबूत करने तथा ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्वों के निर्वहन में सहयोग देने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क में सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण किया गया।

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को सोनभद्र के ग्राम प्रहरियों ने टीवी के माध्यम से देखा। इस दौरान जिले के ग्राम प्रहरियों को साइकिल, टॉर्च और रेनकोट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की मौजूदगी में सामग्री का वितरण किया गया।

इसके तहत 149 ग्राम प्रहरियों को साइकिल, 130 को टॉर्च और 132 को रेनकोट दिए गए।

अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहित करना और उनके कामकाज को सुगम बनाना रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रहरी गांवों की गतिविधियों पर नजर रखने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने तथा शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते हैं। वे स्थानीय स्तर पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों की भूमिका को ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Views: 12
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

मिर्जापुर के शिवांग 34 देश के यजमानों की कराते हैं ऑनलाइन पूजा, नवरात्रि में जर्मनी से अमेरिका तक संपर्क करते हैं भक्त

Next Post

सोनभद्र. नवरात्र-दशहरा पर रात में सड़कों पर उतरे एसपी, ट्रकों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Next Post

सोनभद्र. नवरात्र-दशहरा पर रात में सड़कों पर उतरे एसपी, ट्रकों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement