Last Updated:
मिर्जापुर के विंध्याचल में तीर्थ पुरोहित शिवांग त्रिपाठी 34 देशों के भक्तों को ऑनलाइन माध्यम से मां विंध्यवासिनी के दर्शन और विशेष अनुष्ठान करा रहे हैं. तीर्थ पुरोहित बनने के बाद उन्होंने विदेश में रहने वाले भक्तों को मां विंध्यवासिनी के प्रति जोड़ा, जिसके बाद उनकी आस्था बढ़ी और अब काफी संख्या में भक्त नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी धाम में पूजन कर रहे हैं. शिवांग के मुताबिक, जर्मनी, मेक्सिको, ब्रिटेन, अमेरिका, ब्राजील व ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में रहने वाले भक्त ऑनलाइन माध्यम से दर्शन पूजन करते हैं, जहां भारत आने पर मां के धाम में दर्शन पूजन भी करते हैं.
मिर्जापुर: नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी के धाम में भक्तों की भारी भीड़ दर्शन पूजन के लिए उमड़ती है. भक्त यहां पर दर्शन पूजन करते हैं और सुख समृद्धि को लेकर कामना करते हैं. हालांकि, कई ऐसे भक्त हैं, जो नवरात्रि में नहीं आ पाते हैं और ऑनलाइन पूजन-अर्चन करते हैं. काफी संख्या में भक्त विदेश में रहकर ऑनलाइन माध्यम से मां का दर्शन व पूजन कर रहे हैं. विंध्याचल के रहने वाले तीर्थ पुरोहित शिवांग त्रिपाठी एक दो नहीं बल्कि 34 देश के भक्तों को और ऑनलाइन माध्यम से दर्शन पूजन कराते हैं और संकल्प देकर विशेष अनुष्ठान भी करते हैं. अलग-अलग देशों से भक्त उनसे जुड़े हुए हैं, जिनकी मां के प्रति विशेष आस्था और लगाव है.
हरिद्वार में पढ़ाई के बाद बन घर आकर बनें पुजारी
मिर्जापुर जिले के रहने वाले शिवांग त्रिपाठी की पढ़ाई हरिद्वार में हुई है. हरिद्वार में पढ़ाई करने के बाद शिवांग त्रिपाठी मिर्जापुर में आकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तीर्थ पुरोहित बन गए. तीर्थ पुरोहित बनने के बाद उन्होंने विदेश में रहने वाले भक्तों को मां विंध्यवासिनी के प्रति जोड़ा, जिसके बाद उनकी आस्था बढ़ी और अब काफी संख्या में भक्त नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी धाम में पूजन कर रहे हैं. शिवांग के मुताबिक, जर्मनी, मेक्सिको, ब्रिटेन, अमेरिका, ब्राजील व ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में रहने वाले भक्त ऑनलाइन माध्यम से दर्शन पूजन करते हैं, जहां भारत आने पर मां के धाम में दर्शन पूजन भी करते हैं. कई ऐसे भक्त हैं, जो भारत के रहने वाले हैं और विदेशों में रह रहे हैं. उनके द्वारा भी दर्शन पूजन किया जाता है.
34 देशों के यजमान की कराते हैं पूजा
शिवांग त्रिपाठी ने बताया कि नवरात्रि में विदेश में रहने वाले भक्तों के द्वारा ऑनलाइन पूजन व अर्चन कराया जाता है. खास बात यह है कि इसमें हिंदू धर्म के अलावा अन्य धर्म के लोग भी उत्साह के साथ में मां विंध्यवासिनी धाम में पूजन-अर्चन करते हैं. भारत आने पर सभी भक्त मां विंध्यवासिनी के दरबार में भी आते हैं और यहां पर भी पूजा पाठ करते हैं. इस समय कुल 34 देश के यजमान हमारे माध्यम से अर्चन कर रहे हैं. अलग-अलग समय पर अलग-अलग अनुष्ठान आयोजित करते हैं, जिसमें भक्तों के सुख समृद्धि को लेकर कामना करते हैं.
About the Author

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…