• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, एक्टर ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, CJP प्रोटेस्ट से जुड़ा मामला

Admin by Admin
October 14, 2026
in मनोरंजन
0
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, एक्टर ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, CJP प्रोटेस्ट से जुड़ा मामला


Last Updated:October 14, 2026, 08:30 IST

Ranvir Shorey Receives Death Threat: एक्टर रणवीर शौरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि जान से मारने की कथित धमकी है. ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुके रणवीर ने कुछ ईमेल के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. एक्टर के मुताबिक, इन मैसेजेज में उन्हें डराने और मारने तक की बात कही गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, एक्टर ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायतZoom

मामले को गंभीरता से लेते हुए रणवीर शौरी ने पुलिस के केस दर्ज कराया है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं. इस बार मामला सिर्फ सोशल मीडिया पर बहस तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा से जुड़ा है. एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर रणवीर शौरी ने दावा किया है कि उन्हें ईमेल के जरिए धमकी भरे मैसेज मिले हैं. इन मैसेज के स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया है. रणवीर ने पहले साइबर एजेंसियों से मदद मांगी और फिर मुंबई पुलिस में ऑफिशियल शिकायत दर्ज करा दी है. इस घटनाक्रम के बीच मुंबई पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर उनके मैसेज का जवाब दिया है. जानकारी के मुताबिक, यह विवाद सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर एक्टर के कॉमेंट के बाद शुरू हुई ऑनलाइन बहस से जुड़ा है.

रणवीर शौरी ने 13 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्होंने धमकी भरे ईमेल को लेकर पुलिस में उन्होंने शिकायत दर्ज करा दी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘ऑफिशियल शिकायत दर्ज करा दी गई है. अब मामला @MumbaiPolice के हाथ में है. चिंता जताने वाले सभी लोगों का धन्यवाद.’ दरअसल, रणवीर शौरी को दो अलग-अलग ईमेल अकाउंट से आए धमकी भरे मैसेज आए थे. इसके बाद उन्होंने ये एक्शन लिया.

रणवीर शौरी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर ये खुलासा किया.

ईमेल में क्या लिखा था?

रणवीर शौरी ने ईमेल अकाउंट से आए धमकी भरे मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग ईमेल खातों से आए मैसेज को सार्वजनिक किया. इसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ-साथ शारीरिक हिंसा और जान से मारने की चेतावनी दी गई थी. एक ईमेल भेजने वाले ने दावा किया कि वह उनकी लोकेशन और आवाजाही पर लगातार नजर रख रहा है और सही समय आने पर हमला किया जाएगा.

महाराष्ट्र साइबर और मुंबई पुलिस से मांगी मदद

धमकियां मिलने के बाद रणवीर शौरी ने सबसे पहले ‘साइबर दोस्त’ (@Cyberdost) और ‘महाराष्ट्र साइबर’ (@MahaCyber1) को टैग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की. इसके बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी . पुलिस ने डीएम करके इस केस का विवरण मांगा है ताकि मामले में आगे की कार्रवाई के लिए उनसे संपर्क किया जा सके.

CJP के प्रदर्शन पर कॉमेंट के बाद बढ़ा विवाद

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब रणवीर शौरी ने चुनावी प्रणाली में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सीजेपी (CJP) के सड़क प्रदर्शनों की कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा था कि राजनीतिक दलों को अपना समर्थन संसद, चुनाव और अदालतों के माध्यम से दिखाना चाहिए, न कि सड़कों पर प्रदर्शन करके आम लोगों की सुविधाओं को बाधित करना चाहिए. उन्होंने लिखा था कि अगर लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई अन्याय नजर आता है तो उसके खिलाफ अदालतों का रास्ता अपनाना चाहिए. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ यूजर्स ने उनके विचारों का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने असहमति जताई.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 14, 2026, 08:30 IST





Source link

Views: 5
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. नवरात्र-दशहरा पर रात में सड़कों पर उतरे एसपी, ट्रकों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Next Post

मद्रास में बैंक मैनेजर की नौकरी छोड़ बहराइच में बनाई पहचान, पति-पत्नि चला रहे डोसा की दुकान, खाने वालों की लगती है लाइन

Next Post
मद्रास में बैंक मैनेजर की नौकरी छोड़ बहराइच में बनाई पहचान, पति-पत्नि चला रहे डोसा की दुकान, खाने वालों की लगती है लाइन

मद्रास में बैंक मैनेजर की नौकरी छोड़ बहराइच में बनाई पहचान, पति-पत्नि चला रहे डोसा की दुकान, खाने वालों की लगती है लाइन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement