• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आशा विश्वकर्मा बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी

JK Gupta by JK Gupta
October 13, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी हुई सूची, काशी क्षेत्र के 12 जिलों में हुईं नियुक्तियां


भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा के संगठन में बदलाव करते हुए आशा विश्वकर्मा को सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी सूची में उनके नाम की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी इस सूची में काशी क्षेत्र के 12 जिलों की महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं।

उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ महिलाओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने, उनके अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को उठाने तथा महिला कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिला मोर्चा को मजबूत बनाने का भरोसा जताया।

Views: 24
Post image
Previous Post

सोनभद्र. विषैले जंतु के काटने से 40 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

अयोध्या का जालपा देवी मंदिर, जहां भक्त सुख-समृद्धि से लेकर संतान प्राप्ति तक की मांगते हैं मुराद

Next Post
अयोध्या का जालपा देवी मंदिर, जहां भक्त सुख-समृद्धि से लेकर संतान प्राप्ति तक की मांगते हैं मुराद

अयोध्या का जालपा देवी मंदिर, जहां भक्त सुख-समृद्धि से लेकर संतान प्राप्ति तक की मांगते हैं मुराद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement