सलखन संवाददाता@बद्री प्रसाद…
..चिरुई चौकी क्षेत्र के मकरीबारी की पाल बस्ती में सोमवार रात हुई घटना से गांव में पसरा मातम

चिरुई चौकी क्षेत्र के मकरीबारी ग्राम पंचायत अंतर्गत पाल बस्ती में सोमवार की रात एक दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। विषैले जंतु के काटने से 40 वर्षीय महिला आरती देवी पत्नी रमेश पाल की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,आरती देवी को सोमवार की रात किसी विषैले जंतु ने काट लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उनकी मौत हो गई। महिला की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में विषैले जंतुओं से होने वाले खतरे और ऐसी परिस्थितियों में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।