• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. Breaking; पति के साथ जंगल गई महिला की हत्या, शव बरामद

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


Sonbhadra। शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रविवार रात एक महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव महुअरिया जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान राजपुर गांव निवासी 46 वर्षीय अमरावती कोल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अमरावती कोल रविवार रात अपने पति मुन्ना कोल के साथ जंगल गई थीं। इसी दौरान किसी धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति ने परिजनों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही शाहगंज पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी ने मौके की जांच-पड़ताल के बाद महिला के शव को शाहगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मृतका के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Views: 16
Post image
Previous Post

Anupama Update: अनुपमा के कैफे पर माथेल भाइयों के गुंडों का खतरनाक हमला, क्या बिखर जाएगा बसा-बसया आशियाना?

Next Post

dosa | dosa varieties | dosa shop in bahraich | idli dosa

Next Post
dosa | dosa varieties | dosa shop in bahraich | idli dosa

dosa | dosa varieties | dosa shop in bahraich | idli dosa

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement