Last Updated:
Bahraich News: साउथ इंडियन डिश डोसा लोगों को काफी पसंद आता है. बहराइच जिले में यदि आप दक्षिण भारतीय व्यंजनों और खास तौर पर प्रामाणिक डोसे का असली स्वाद चखना चाहते हैं, तो राजा अन्ना मद्रास डोसा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. आइए जानते हैं कि यहां के डोसा में ऐसा क्या खास है.
बहराइच: जिले में यदि आप दक्षिण भारतीय व्यंजनों और खास तौर पर प्रामाणिक डोसे का असली स्वाद चखना चाहते हैं, तो राजा अन्ना मद्रास डोसा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. पिछले 15 सालों से बहराइच वासियों को दक्षिण भारत का असली स्वाद परोस रहे इस दुकान की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है.
दुकान की संचालक दुर्गा देवी ने बताया कि उनके यहां ग्राहकों के लिए 32 से अधिक किस्मों के डोसे तैयार किए जाते हैं. इनमें मसाला डोसा 80 रुपए, पनीर डोसा 120 रुपए, चीज डोसा 140 रुपए, चीज पनीर डोसा 150 रुपए के अलावा मैसूर डोसा, बटर पनीर डोसा, इडली, पावभाजी, सांभर वड़ा और वड़ा पाव जैसी कई वैरायटी शामिल हैं.
मद्रास से आता है सारा कच्चा सामान और मसाले
डोसे के अनोखे और असली स्वाद का राज बताते हुए दुर्गा देवी ने कहा कि वे डोसे और सांबर के लिए मुख्य मसाले, चावल, तेल और अन्य सामग्रियां सीधे मद्रास और तमिलनाडु से मंगाते हैं. स्थानीय बाजार से केवल ताजी सब्जियां और पानी ही लिया जाता है. इसके अलावा, यहां काम करने वाले मुख्य शेफ और कारीगर भी मद्रास से ही हैं, जिससे स्वाद में प्रामाणिकता बनी रहती है.
15 सालों का विश्वास और पारिवारिक रिश्ता
दुर्गा देवी और उनके पति अय्यर अन्ना बताते हैं कि तमिलनाडु के मदुरै जिले से आकर बहराइच में बसने के बाद उन्हें यहाँ के लोगों से बहुत प्यार और अपनापन मिला है. 15 साल पहले जो ग्राहक उनसे जुड़े थे, वे आज भी उनके यहां नियमित रूप से आते हैं. बहराइच अब उनके लिए एक परिवार जैसा बन गया है. उनके परिवार के अन्य सदस्य गोंडा, कानपुर और दिल्ली में भी इसी स्वाद को लोगों तक पहुंचा रहे हैं. अगर आप भी इस खास जोर से का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए बहराइच शहर में मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने अन्ना मद्रासी डोसे के यहां जाना पड़ेगा, जहां पर आपको या डोसा बड़े आराम से मिल जाएगा.
About the Author

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ें

