Last Updated:
Hanuman Ansh: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा रखा है. 2 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. हाल ही में हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने सिद्धार्थ कनन के शो पर शिरकत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे 50 लाख के निवेश से वो करोड़पति बन गई हैं. फिल्म की सफलता से प्रोड्यूसर्स की चांदी हो गई.
हनुमान अंश की प्रोड्यूसर 21 साल की उम्र में करोड़पति बन चुकी हैं.
नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया में जहां बड़े बजट और नामी सितारों के दम पर फिल्मों की सफलता की उम्मीद की जाती है. वहीं कभी-कभी ऐसी कहानियां भी सामने आती हैं, जो सारे समीकरण बदल देती हैं. फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. महज 21 साल की उम्र में फिल्म निर्माण की जिम्मेदारी संभालने वाली अनुप्रिया ने इस प्रोजेक्ट पर अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया. नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित इस फिल्म को लेकर शुरुआत में भले ही ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं, लेकिन बाद में इसकी कमाई ने सबको हैरान कर दिया.
21 साल की अनुप्रिया की कहानी है मिसाल
अनुप्रिया नागर की कहानी इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि फिल्म निर्माण में आने की उनकी पहले से कोई योजना नहीं थी. वह ब्रिटेन में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही थीं और आगे आर्ट इंडस्ट्री में करियर बनाने के बारे में सोच रही थीं. यहां तक कि स्विट्जरलैंड में उन्हें नौकरी का अवसर भी मिला था. लेकिन एक रिसर्च के दौरान नीम करौली बाबा और एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स के बीच संबंधों के बारे में जानने के बाद उनकी दिलचस्पी बाबा की जिंदगी और शिक्षाओं में बढ़ गई.
पहले हफ्ते में नहीं चली थी ‘हनुमान अंश’
‘हनुमान अंश’ बनाना अनुप्रिया के लिए सिर्फ एक बिजनेस प्रोजेक्ट नहीं था, बल्कि भावनाओं और आस्था से जुड़ा फैसला था. फिल्म को लेकर शुरुआत में कई तरह की आशंकाएं थीं. इंडस्ट्री में भी इसे लेकर ज्यादा भरोसा नहीं दिखाया गया. अनुप्रिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि रिलीज के पहले हफ्ते के बाद फिल्म को फ्लॉप तक घोषित कर दिया गया था. उस समय टीम का मनोबल भी गिर गया था, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी.
अनुप्रिया ने फिल्म में झोंक दिया था सबकुछ
उन्होंने फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश की. इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने अपनी वर्षों की बचत भी लगा दी थी. क्रिसमस की छुट्टियों में काम करके वह अतिरिक्त पैसे कमाती थीं, जिन्हें उन्होंने भविष्य में आरामदायक जिंदगी बिताने के लिए बचाकर रखा था. लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पूरी बचत ‘हनुमान अंश’ में लगा दी. अनुप्रिया ने सिद्धार्थ कनन के शो पर बताया कि ‘हनुमान अंश’ का बजट 2 करोड़ के आसपास था.
400 करोड़ से ज्यादा हुई ‘हनुमान अंश’ की कमाई
4 लोगों ने मिलकर 50-50 लाख रुपये लगाए थे. फिल्म ने 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अनुप्रिया बताती हैं कि फिल्म की कमाई पहले डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाती है. फिर इसमें से सारे खर्च निकाले जाते हैं और सरकार को टैक्स दिया जाता है. उसके बाद जो पैसे बचते हैं उसको 4 लोगों में बांटा गया. अनुप्रिया का कहना है कि अनुमान अंश की सफलता से वो 21 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं. 50 लाख रुपये लगाकर उन्हें 50 करोड़ मिल गए.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें

