Last Updated:
Anupama Written Update: अनुपमा सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में जोरदार हंगामा देखने को मिला है, जहां रणविजय और दिग्विजय के बीच हाथापाई के बाद माथेल भाइयों ने अनुपमा के कैफे में तोड़फोड़ कर दी है. जानिए शो के इस बड़े ट्विस्ट की पूरी कहानी.
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ
नई दिल्ली: अनुपमा सीरियल के इस एपिसोड में आज काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. कहानी में रिश्तों के उलझाव और नए झगड़ों ने सबका ध्यान खींच लिया है. परिवार के अंदर चल रही तनातनी और गुस्से का माहौल शो को और ज्यादा दिलचस्प बना रहा है. हर कोई यही सोच रहा है कि आगे क्या नया तूफान आने वाला है. एपिसोड की शुरुआत किंजल और पाखी की बहस से होती है. किंजल पाखी से सवाल करती है कि वह किस तरह की मां है. वह कहती है कि ईशानी जैसी बेटी जो अपनी जान देने की धमकी दे, उसके लिए वैसी ही मां की जरूरत है.
अनुपमा दोनों को शांत रहने के लिए कहती है. वह ईशानी को समझाती है कि पाखी की तरह बातें करना बंद कर दे. अनुपमा कहती है कि बैंकू वापस लौट आएगा इसलिए किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है.
रणविजय और दिग्विजय के बीच बहस
रणविजय सीधे दिग्विजय और अनुपमा के रिश्ते पर सवाल उठा देता है. वह दिग्विजय पर अपनी मां की जगह अनुपमा को लाने का गंभीर आरोप लगाता है. इस बात पर दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ जाती है. रणविजय गुस्से में आकर दिग्विजय का कॉलर पकड़ लेता है. प्रेम बीच में आकर सबको शांत कराने की कोशिश करता है. अनुपमा भी रणविजय को समझाती है कि वह अपनी सोच को बदले और इस तरह का बर्ताव करना बंद करे. दूसरी तरफ पारितोष और लीला आपस में अनुपमा और दिग्विजय की बढ़ती नजदीकियों पर बात करते हैं. हसमुख हमेशा की तरह अनुपमा का साथ देते हैं और कहते हैं कि दोनों की दोस्ती बिल्कुल ठीक है. लेकिन पारितोष का कहना है कि अनुपमा हर मामले में दखल दे रही है जिससे माथेल भाइयों के साथ दुश्मनी बढ़ती जा रही है. हसमुख साफ कहते हैं कि अनुपमा अपने फैसले खुद लेने के काबिल है और उसे किसी की रोकटोक की जरूरत नहीं है.
माथेल भाइयों की नई धमकी
एपिसोड के आखिर में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट सामने आता है. कुछ गुंडे अनुपमा को चेतावनी देते हैं कि वह माथेल भाइयों के खिलाफ जाना बंद कर दे. वे गुस्से में आकर अनुपमा के कैफे में तोड़फोड़ कर देते हैं. माथेल भाई छुपकर अनुपमा की बर्बादी का तमाशा देखते हैं. आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा इस मुसीबत का सामना कैसे करती है.
About the Author

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
और पढ़ें
