• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जैन साधना भवन में श्रद्धा के साथ मनी महाराजा अग्रसेन जयंती

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..पूजन-अर्चन और आरती के बीच समाज के लोगों ने किया महाराजा अग्रसेन को नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्


रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित जैन साधना भवन में रविवार को अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और आरती-पूजन के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में हर्ष अग्रवाल, हरीश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन, सामाजिक विचारों और जनकल्याण के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उनका ‘एक रुपया और एक ईंट’ का सिद्धांत जरूरतमंदों की सहायता और समाज में परस्पर सहयोग की प्रेरणा देता है।

आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से जैन साधना भवन का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में अग्रवाल एवं जैन समाज के लोगों ने सहभागिता की और एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विमल अग्रवाल, पवन जैन, राजेश बंसल, चंद्रभान अग्रवाल, परमेश जैन, प्रशांत जैन, आशीष अग्रवाल, विजय जैन, सुमित जैन और सीएन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा उपस्थित रहे।

सभी ने सामाजिक एकता, सहयोग और लोककल्याण की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

Views: 10
Post image
Previous Post

UP 2027: का कहत बा यूपी? ‘नेहरू-गांधी नहीं, अपना नेता चाहिए’, ओवैसी की ये लाइन अगर मुस्लिम समझ जाए फिर यूपी में सपा-कांग्रेस खत्म?

Next Post

Anupama Update: अनुपमा के कैफे पर माथेल भाइयों के गुंडों का खतरनाक हमला, क्या बिखर जाएगा बसा-बसया आशियाना?

Next Post
Anupama Update: अनुपमा के कैफे पर माथेल भाइयों के गुंडों का खतरनाक हमला, क्या बिखर जाएगा बसा-बसया आशियाना?

Anupama Update: अनुपमा के कैफे पर माथेल भाइयों के गुंडों का खतरनाक हमला, क्या बिखर जाएगा बसा-बसया आशियाना?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement