• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 20, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

गुलेल से फल तोड़ने वाली खुशी ने कोरिया में साधा गोल्ड पर निशाना, तीरंदाजी में भारत को दिलाया सोना

Admin by Admin
August 20, 2026
in खेल
0
गुलेल से फल तोड़ने वाली खुशी ने कोरिया में साधा गोल्ड पर निशाना, तीरंदाजी में भारत को दिलाया सोना


Last Updated:August 20, 2026, 10:59 IST

Khushi Kumawat Success Story: जोबनेर की बेटी खुशी कुमावत ने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराया है. दक्षिण कोरिया में हुई विश्व तीरंदाजी युवा आमंत्रण प्रतियोगिता-2026 में खुशी ने अंडर-21 महिला रिकर्व टीम के साथ गोल्ड मेडल जीता. फाइनल में भारतीय टीम ने मेजबान कोरिया-ए को 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया. खुशी के पिता सांवर मल कुमावत के अनुसार, बेटी ने अभ्यास को कभी नहीं छोड़ा. घर पर भी वह तीरंदाजी का अभ्यास करती थी और गुलेल से पेड़ों पर लगे फलों को निशाना बनाती थी. राष्ट्रीय चयन में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली. वर्ष 2023 में वह ताइवान एशिया कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

बेटियां जब अपने सपनों को लक्ष्य बना लेती हैं तो मुश्किलें भी उनके हौसले के सामने छोटी पड़ जाती है. जयपुर जिले के जोबनेर कस्बे की बेटी खुशी कुमावत ने अपनी मेहनत और जुनून से ऐसा ही इतिहास रचा है. साधारण परिवार से निकलकर भारतीय तीरंदाजी टीम में जगह बनाने वाली खुशी ने दक्षिण कोरिया की धरती पर देश का तिरंगा शान से लहराया है. विश्व तीरंदाजी युवा आमंत्रण प्रतियोगिता-2026 में खुशी ने गोल्ड मेडल जीता है.

खुशी कुमावत की कहानी इसलिए खास है, क्योंकि उनका सफर किसी बड़े शहर की आधुनिक सुविधाओं या महंगे प्रशिक्षण केंद्रों से शुरू नहीं हुआ. ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने लगातार प्रेक्टिस की. उन्होंने अपने आत्मविश्वास के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई. खुशी जयपुर ग्रामीण क्षेत्र की पहली लड़की हैं, जिन्होंने भारतीय तीरंदाजी टीम में जगह बनाई है.

दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्व तीरंदाजी युवा आमंत्रण प्रतियोगिता-2026 में खुशी ने अंडर-21 महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में प्रंजल कोंडापावुलुरी और युक्ताश्री के साथ दमदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में मेजबान कोरिया-ए को उसी की धरती पर 5-3 से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारतीय तीरंदाजों के इस प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में देश का गौरव बढ़ाया. फाइनल में दबाव के बावजूद टीम ने शानदार संयम दिखाया और मुकाबले में जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खुशी ने प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग दौर में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम ने कुल 1890 अंक हासिल कर तीसरी रैंक प्राप्त की, जबकि खुशी ने व्यक्तिगत रूप से 634 अंक जुटाकर नौवीं रैंक हासिल की. ग्रुप चरण में भारत ने कोरिया-बी को 5-3 से हराया. इसके बाद व्यक्तिगत मुकाबले में खुशी ने सिंगापुर की खिलाड़ी को 6-0 से पराजित किया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार मजबूत प्रदर्शन ने यह साबित किया कि खुशी अब भारतीय तीरंदाजी में उभरती हुई प्रतिभाओं में अपनी जगह बना चुकी हैं.

खुशी की सफलता के पीछे वर्षों की कठिन मेहनत और ऐसा जुनून है, जिसने उन्हें कभी अभ्यास से दूर नहीं होने दिया. खुशी के पिता सांवर मल कुमावत बताते हैं कि बेटी ने तीरंदाजी की प्रैक्टिस कभी नहीं छोड़ी. घर पर भी उसने अभ्यास के लिए जगह बना रखी है. तीर-कमान से अभ्यास के साथ वह गुलेल से पेड़ों पर लगे फलों को निशाना बनाकर तोड़ती थी. यही निरंतर अभ्यास आज उसे भारतीय टीम तक लेकर पहुंचा है.

खुशी खुद भी मानती हैं कि उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत की है. पढ़ाई के मुकाबले उन्होंने खेल को अधिक प्राथमिकता दी और अपना पूरा ध्यान तीरंदाजी में बेहतर करने पर लगाया. राष्ट्रीय चयन परीक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह बनाना उनके लिए बड़ी उपलब्धि रही. इससे पहले भी खुशी वर्ष 2023 में एशिया कप, ताइवान में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. इस अंतरराष्ट्रीय अनुभव ने और मजबूत किया और अब दक्षिण कोरिया में गोल्ड मेडल उनकी मेहनत का इनाम मिला है.

First Published :

August 20, 2026, 10:59 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

टीम इंडिया के लिए राउंड-2 में नहीं होगी गलती की गुंजाइश, नीदरलैंड्स से हो सकता है मैच, Sports Hindi News

Next Post

सिंगरौली में बारिश का कहर, 400 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त; 3 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली में बारिश का कहर, 400 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त; 3 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में बारिश का कहर, 400 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त; 3 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • चीनी की मिठास पर महंगाई की कड़वाहट, 70 रुपये किलो तक पहुंचा भाव
  • सिंगरौली में बारिश का कहर, 400 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त; 3 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • गुलेल से फल तोड़ने वाली खुशी ने कोरिया में साधा गोल्ड पर निशाना, तीरंदाजी में भारत को दिलाया सोना
  • टीम इंडिया के लिए राउंड-2 में नहीं होगी गलती की गुंजाइश, नीदरलैंड्स से हो सकता है मैच, Sports Hindi News
  • आर्मागेडन में टूटा प्रज्ञाननंदा का सपना, वेस्ली सो ने मारी बाजी, सिंकफील्ड कप में दूसरी पोजिशन पर भारतीय स्टार

Breaking News

चीनी की मिठास पर महंगाई की कड़वाहट, 70 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

by J K Gupta
August 20, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन ..गृहिणियों से लेकर मिठाई कारोबारियों तक की बढ़ी चिंता, त्योहारों से पहले दाम बढ़ने का असर रसोई...

Read moreDetails

सिंगरौली में बारिश का कहर, 400 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त; 3 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में बारिश का कहर, 400 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त; 3 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 20, 2026
0

20 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में पिछले पांच दिनों से जारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। 400 से अधिक मकान...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio