नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी के ऑनलाइन एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें आज आमने सामने हैं. दोनों टीमें लंबे समय बाद हॉकी विश्व कप में भिड़ रही हैं. पिछली बार जब दोनों टीमें साल 2010 के विश्व कप में भिड़ी थीं तब भारत ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. इस मैच यह मैच नीदरलैंड्स में खेला जा रहा है जबकि पिछली बार दोनों टीमें विश्व कप में नई दिल्ली में टकराई थीं. भारत मौजूदा विश्व कप में दो मैच खेल चुका है जिसमें उसे एक में जीत मिली है जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं पाकिस्तान ने पहला मैच ड्रॉ खेला है जबकि दूसरे मैच में उसे शिकस्त मिली है.
भारतीय टीम को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में (FIH Men’s Hockey World Cup) इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ पूल डी में रखा गया है. भारत अपने ग्रुप चरण के सभी मुकाबले नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेलेगा. इस मुश्किल पूल में भारत का पहला और सबसे अहम मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आज है. ग्रुप स्टेज के ये मैच भारतीय टीम के लिए आगे के सफर का रास्ता तय करेंगे.
भारतीय टीम दो मैचों में तीन अंकों के साथ पूल डी में दूसरे स्थान पर है. अगले दौर में अपनी जगह पक्की करने के लिए भारत को इस मैच में कम से कम एक ड्रॉ की जरूरत है. वहीं दूसरी ओर, महज एक अंक के साथ संघर्ष कर रही पाकिस्तान टीम के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है. विश्व कप में अपनी उम्मीदों को जीवित रखने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.
भारत ने टूर्नामेंट का आगाज वेल्स पर 3-1 की शानदार जीत से किया था, लेकिन अगले मैच में इंग्लैंड से 2-4 से हार झेलनी पड़ी. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने वेल्स के खिलाफ मैच ड्रॉ खेला और फिर इंग्लैंड के हाथों उसे 1-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा.
IND vs PAK Hockey Live: भारत ने दागा दूसरा गोल, भारत 2, पाकिस्तान 0
IND vs PAK Hockey Live: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मैच में अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया. अभिषेक के बेहतरीन पास पर गेंद पाकिस्तानी खिलाड़ी की स्टिक से टकराकर तेजी से डिफ्लेक्ट हुई. ‘डी’ के अंदर मौजूद अभिषेक ने गजब की चपलता दिखाई. मनदीप के उस हल्के और बेहद सटीक टच ने गेंद को सीधे गोलपोस्ट के जाल में पहुंचा दिया. इस दूसरे गोल के साथ ही भारत ने मैच पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली. मनदीप ने 11वें मिनट में दूसरा गोल दागा. भारत ने पाकिस्तान पर 2-0 की बढ़त बना ली है.
IND vs PAK Hockey Live: पहला क्वार्टर खत्म, पाकिस्तान के खिलाफ भारत 2-0 से आगे
IND vs PAK Hockey Live: भारतीय टीम के इस दबदबे वाले प्रदर्शन से हेड कोच क्रेग फुल्टन पहले 15 मिनट के खेल से बेहद खुश होंगे. शुरुआती क्वार्टर में दो गोल दागकर भारत ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया. इस दौरान पाकिस्तान की टीम गेंद हासिल करने के लिए तरसती नजर आई. अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे क्वार्टर में भी इसी आक्रामक लय और नियंत्रण को बरकरार रखकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखने पर होंगी. भारत-2 पाकिस्तान-0.
IND vs PAK Hockey Live: हरमप्रीत सिंह ने दागा पहला गोल, भारत 1-पाकिस्तान 0
IND vs PAK Hockey Live: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत की है. मैच के पांचवें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को शुरुआती बढ़त दिला दी. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर अपने बेहतरीन ड्रैग-फ्लिक का जलवा दिखाते हुए भारत को बढ़त दिलाई. मनप्रीत सिंह ने गेंद को शानदार तरीके से ट्रैप किया, जिसके बाद हरमनप्रीत ने कड़ाकेदार शॉट जड़ते हुए पाकिस्तान खिलाड़ी के पैरों के बीच से गेंद को सीधे बॉटम-राइट कोने में गोल पोस्ट में भेज दिया.
IND vs PAK Hockey Live: भारत-पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला शुरू
IND vs PAK Hockey Live: भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी विश्व कप मुकाबला शुरू हो चुका है. दोनों टीमें शुरुआत में एक दूसरे पर बढ़त बनाने की फिराक में हैं. भारतीय टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है जबकि पाकिस्तान ने ड्रॉ के साथ विश्व कप का आगाज किया है.
IND vs PAK Hockey Live: पाकिस्तान की इलेवन
IND vs PAK Hockey Live: भारत के खिलाफ करो या मरो मैच में पाकिस्तान की शुरुआती इलेवन में ये खिलाड़ी शामिल हैं. अबदुल्ला मुहम्मद, खान सुफियान, शकील मोइन, शाहिद हन्नान, हयात जिक्रिया, लियाकत अरशद, बट अम्माद, रहमान अब्दुल, मुस्तफा उमर, महमूद अबू (सी) और रजा अली (गोलकीपर).
IND vs PAK Hockey Live: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI
IND vs PAK Hockey Live: भारत ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. सूरज करकेरा गोलकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे. कप्तान हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और मनप्रीत सिंह मुख्य एकादश में शुरुआत करेंगे. वहीं, मिडफील्ड में राजिंदर सिंह से अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है. टीम प्रबंधन ने अपने परखे हुए रणनीति पर भरोसा जताते हुए 4-3-3 फॉर्मेशन को बरकरार रखा है.
𝗦𝗧𝗔𝗥𝗧𝗜𝗡𝗚 𝗫𝗜 𝗙𝗢𝗥 𝗧𝗛𝗘 𝗕𝗜𝗚 𝗚𝗔𝗠𝗘! 🇮🇳🔥
The Indian Men’s Team are ready to step up for the blockbuster Pool D clash against Pakistan at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆
Here’s the XI set to take on the big challenge! 👊🇮🇳#HockeyIndia… pic.twitter.com/em4PKOx4zT
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 19, 2026
यह कॉम्बिनेशन टीम को रक्षात्मक मजबूती देने के साथ-साथ आक्रामक हमला बोलने के लिए बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है.
IND vs PAK Hockey Live: भारत-पाकिस्तान मैच में हैंडशेक होगा या नहीं
IND vs PAK Hockey Live: मैच की पहली सीटी बजने से पहले इस बात पर पूरा ध्यान रहेगा कि क्या दोनों टीमें मैच-पूर्व की पारंपरिक हैंडशेक प्रथा का पालन करती हैं. हालांकि हॉकी इंडिया ने पहले ही संकेत दे दिया था कि वह एफआईएच (FIH) के दिशा-निर्देशों का पालन करना जारी रखेगी और हालिया बैठकों के दौरान खिलाड़ियों को हाई-फाइव एक्सचेंज करते भी देखा गया था. लेकिन खेल शुरू होते ही सभी की नजरें इस औपचारिक प्रक्रिया से हटकर सीधे टर्फ पर होने वाले असली मुकाबले पर टिक जाएंगी.
IND vs PAK Hockey Live: भारत और पाकिस्तान हॉकी मैच किस टीवी चैनल पर आएगा
IND vs PAK Hockey Live: भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला हॉकी वर्ल्ड कप मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाया जाएगा और भारत में इसे JioHotstar पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.
IND vs PAK Hockey Live: भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच कितने बजे शुरू होगा
IND vs PAK Hockey Live: भारत-पाकिस्तान मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक आज शाम 6:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अगले दौर में पहुंचना चाहेंगी. पाकिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है. उसे अभी भी पहली जीत की तलाश है जबकि भारत ने पहले मैच में वेल्स को हराया है.
IND vs PAK Hockey Live: पाकिस्तान का स्क्वॉड
IND vs PAK Hockey Live: पाकिस्तान का स्क्वॉड: वकार, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफियान खान, मोइन शकील, अब्दुल वहीद अशरफ राणा, अब्दुल हनान शाहिद, जकारिया हयात, अरशद लियाकत, आदिल लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद शकील बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन अंजुम, रहमान अब्दुल, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू बकर महमूद (कप्तान), अली रजा, अब्दुल मनान और मुहम्मद अम्माद.
IND vs PAK Hockey Live: भारतीय हॉकी टीम इस प्रकार है
IND vs PAK Hockey Live: भारतीय स्क्वॉड: मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद.
IND vs PAK Hockey Live: पाकिस्तान के खिलाफ 1986 वर्ल्ड कप के बाद से भारत अजेय रहा
IND vs PAK Hockey Live: पाकिस्तान ने 1986 के बाद से वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हराया है. हालांकि, ऐतिहासिक बढ़त उसके पास है, क्योंकि उसने चार बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता है, जबकि भारत ने 1975 में सिर्फ एक बार जीत हासिल की थी.
IND vs PAK Hockey Live: भारत-पाकिस्तान में किसका पलड़ा भारी?
IND vs PAK Hocke Live: भारतीय टीम साल 2016 से पाकिस्तान के खिलाफ हुए 19 मुकाबलों में अजेय रही है. भारत ने 17 मैच जीते हैं और दो मैच ड्रॉ खेले हैं. भारतीय टीम ने इस साल जून में लंदन में प्रो लीग के दौरान भी पाकिस्तान पर 4-3 और 7-1 से जीत दर्ज की थी.


