मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
..ग्रैंडपेरेंट्स डे के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम में भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित

ग्रैंडपेरेंट्स डे के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज ‘आर्या’ की ओर से बुधवार को वृद्धाश्रम में भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

क्लब की सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और भजनों के माध्यम से उनके बीच प्रेम, अपनापन और खुशियां साझा कीं। भजन संध्या के दौरान वृद्धजनों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की।

भजनों से वृद्धाश्रम का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के बाद सभी वृद्धजनों को प्रसाद वितरित किया गया। क्लब सदस्यों ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ आत्मीयता साझा करना और उन्हें यह एहसास कराना है कि समाज उनके साथ खड़ा है।

क्लब की अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने कहा कि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताना केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का अवसर भी है। उनकी मुस्कान और आशीर्वाद समाजसेवा के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब सेवा के साथ संवेदनशीलता और मानवीय जुड़ाव को भी प्राथमिकता देता है।

उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरि ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। ऐसे आयोजनों से बुजुर्गों के साथ आत्मीय संबंध मजबूत होते हैं और समाज में सेवा एवं संवेदना की भावना को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम में सचिव नीलू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परनिता सिंह, मोनाली अग्रवाल, अंकिता केजरीवाल और मधुलिका अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
