• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुंबई में अनुष्का शर्मा और परिवार का रियल एस्टेट धमाका, ‘गोदरेज स्काईशोर’ में बनाई ₹44 करोड़ की नई प्रॉपर्टी

Admin by Admin
October 8, 2026
in मनोरंजन
0
मुंबई में अनुष्का शर्मा और परिवार का रियल एस्टेट धमाका, ‘गोदरेज स्काईशोर’ में बनाई ₹44 करोड़ की नई प्रॉपर्टी


Last Updated:October 08, 2026, 06:50 IST

अनुष्का शर्मा ने मुंबई के वर्सोवा में परिवार के साथ करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है. एक्ट्रेस और उनके माता-पिता आशिमा-अजय कुमार शर्मा ने एक ही बिल्डिंग और एक ही फ्लोर पर दो लग्जरी अपार्टमेंट लिए हैं. दोनों फ्लैट्स की कीमत करीब 25.80 करोड़ रुपये है. अब इसी प्रोजेक्ट में अनुष्का के पास तीन फ्लैट हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 44.1 करोड़ रुपये है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

मुंबई में अनुष्का और परिवार का रियल एस्टेट धमाका, बनाई ₹44 Cr की नई प्रॉपर्टीZoom

अनुष्का के माता-पिता ने बेटी के पड़ोस वाला फ्लैट ही खरीदा है. फाइल फोटो.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मुंबई में एक और बड़ा प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट किया है. एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता आशिमा और अजय कुमार शर्मा के साथ मुंबई के वर्सोवा में दो लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं. खास बात यह है कि दोनों फ्लैट एक ही बिल्डिंग में और एक ही फ्लोर पर हैं. इन दोनों प्रॉपर्टीज की कुल कीमत करीब 25.80 करोड़ रुपये है. इस खरीद के बाद अनुष्का और उनका परिवार इसी बिल्डिंग में करीब 44.1 करोड़ रुपये की कीमत के तीन अपार्टमेंट का मालिक बन गया है.

माता-पिता ने खरीदा अनुष्का के बगल वाला फ्लैट

ये दोनों अपार्टमेंट्स ‘गोदरेज प्रॉपर्टीज’ के प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘गोदरेज स्काईशोर’में स्थित हैं.यह प्रोजेक्ट फिलहाल निर्माणाधीन है, इसलिए इसका पजेशन 30 जून 2031 या उससे पहले मिलने की उम्मीद है. प्रॉपर्टी के पेपर्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने खुद के लिए 2,153 स्क्वायर फीट का अपार्टमेंट 14.89 करोड़ रुपये में खरीदा है, जिसके लिए उन्होंने 74.47 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाईय इस फ्लैट के साथ उन्हें तीन कवर्ड बेसमेंट पार्किंग मिली हैं. इसी फ्लोर पर अनुष्का के माता-पिता ने 1,577 स्क्वायर फीट का उससे सटा हुआ दूसरा अपार्टमेंट खरीदा है. इसकी कीमत 10.91 करोड़ रुपये है, जिस पर 65.44 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी दी गई. इसके साथ उन्हें दो कवर्ड बेसमेंट पार्किंग मिली हैं.

विराट के साथ भी इसी बिल्डिंग में फ्लैट

इस खरीद से ठीक पहले, 21 जुलाई 2026 को अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली ने इसी ‘गोदरेज स्काईशोर’ प्रोजेक्ट में 2,644 स्क्वायर फीट का एक अपार्टमेंट 18.29 करोड़ में खरीदा था. इस डील की कीमत लगभग 69,159 रुपये प्रति वर्ग फीट बैठती है, जिसके लिए कपल ने 1.09 करोड़ रुपये स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस दी थी. अब इन तीनों प्रॉपर्टीज को मिलाकर अनुष्का और उनके परिवार के पास एक ही फ्लोर पर 3 अपार्टमेंट्स हो गए हैं, जिनकी प्रॉपर्टी वैल्यू 44.1 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है

तब्बू भी खरीद चुकी हैं इसी प्रोजेक्ट में घर

गोदरेज स्काईशोर में सिर्फ अनुष्का-विराट ही बॉलीवुड सेलेब्रिटी नहीं हैं. एक्ट्रेस तब्बू भी अप्रैल 2026 में यहां करीब 10 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीद चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका फ्लैट करीब 2,153 वर्ग फीट का है. यह खरीद मार्च 2026 में रजिस्टर हुई थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा की आखिरी बड़ी फिल्म ‘जीरो’ (2018) थी, जिसमें वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं. वहीं तब्बू हाल ही में ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ में दिखाई दी हैं.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 08, 2026, 06:50 IST





Source link

Views: 120
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. “भजनों की सुरलहरियों से गूंजा वृद्धाश्रम, बुजुर्गों संग बांटी खुशियां”

Next Post

दुद्धी. पहली बार जनपदीय क्रीड़ा समारोह का ऐतिहासिक आगाज

Next Post

दुद्धी. पहली बार जनपदीय क्रीड़ा समारोह का ऐतिहासिक आगाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement