संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..

रामलीला आयोजन की तैयारियों के बीच रविवार को श्रीरामलीला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आगामी रामलीला मंचन को लेकर तैयारियों पर चर्चा के साथ नई कार्यकारिणी के गठन पर भी मंथन किया गया। सर्वसम्मति से मोनू जायसवाल को एक बार फिर श्रीरामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष पद के लिए मोनू जायसवाल के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।
नई कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी:-
नई कार्यकारिणी में मोनू जायसवाल को अध्यक्ष, सुरेश अग्रहरि उर्फ गुड्डू को कोषाध्यक्ष और शुभम अग्रहरी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों ने रामलीला आयोजन को व्यवस्थित, भव्य और सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
बैठक में रामलीला मंचन की तैयारियों, कलाकारों की व्यवस्था, मंच, प्रकाश व्यवस्था समेत आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रामलीला का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ कराया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, दीपक सिंह, वीरेंद्र सोनी, सुनील अग्रहरि, जितेंद्र गुप्ता, अशोक मिश्रा, दिनेश गुप्ता, अजय अग्रहरि, युवा समाजसेवी सुजीत कुमार अग्रहरि, अमित रावत, मनदीप गुप्ता और भूपेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अध्यक्ष चुने जाने पर मोनू जायसवाल ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि रामलीला आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के सभी सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से बेहतर प्रयास किए जाएंगे।