• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामिया गौ-तस्कर गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
September 15, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…


Sonbhadra। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रायपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 128/2026 में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत वांछित चल रहे निजामुद्दीन अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी, निवासी ग्राम टोड़ी, थाना भगवानपुर, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की ओर से 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

अभियान के तहत रायपुर पुलिस की टीम ने आरोपी के गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सोनभद्र के रायपुर, करमा और रॉबर्ट्सगंज थानों के अलावा बिहार के भगवानपुर थाने में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। रायपुर थाने में वर्ष 2020 में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2021 में गैंगस्टर एक्ट और वर्ष 2025 में गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया गया है।

Previous Post

आगरा का संकट मोचन हनुमान मंदिर: डरावने सपनों और भय से मुक्ति दिलाती है बजरंगबली की चौखट, जानें 35 वर्ष पुराना इतिहास

Next Post

‘सब 100 करोड़ के पीछे भाग रहे’, दिलजीत ने गोविंदा को बताया बेमिसाल, बोले- ‘न कोई उनके जैसा था, न कभी पैदा होगा’

Next Post
‘सब 100 करोड़ के पीछे भाग रहे’, दिलजीत ने गोविंदा को बताया बेमिसाल, बोले- ‘न कोई उनके जैसा था, न कभी पैदा होगा’

'सब 100 करोड़ के पीछे भाग रहे', दिलजीत ने गोविंदा को बताया बेमिसाल, बोले- 'न कोई उनके जैसा था, न कभी पैदा होगा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.