Last Updated:
ताजनगरी आगरा की आध्यात्मिक पहचान में एक ऐसा पावन धाम भी शामिल है, जहां कदम रखते ही मन के अनजाने भय और आशंकाएं काफूर हो जाती हैं. पश्चिमपुरी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर वर्षों से लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का ऐसा केंद्र बना हुआ है, जहां बजरंगबली की चौखट पर आते ही नकारात्मक ऊर्जा और कष्टों से मुक्ति मिलने का विश्वास जीवंत हो उठता है.
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनसे लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है. इन्हीं में पश्चिमपुरी के पास शिव पैलेस के बगल में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर भी श्रद्धालुओं के बीच खास पहचान रखता है. स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में विराजमान बजरंगबली के दर्शन करने से मन को शांति मिलती है और भय दूर होने की मान्यता है.
भय और डरावने सपनों से राहत की मान्यता
मंदिर के पुजारी बताते हैं कि यहां ऐसे श्रद्धालु भी आते हैं, जिन्हें रात में डर लगता है या सोते समय डरावने सपने आते हैं. मान्यता है कि बच्चा हो या बड़ा, श्रद्धा और विश्वास के साथ संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन और पूजा करने से मन का डर कम होता है. कई परिवार अपने बच्चों को भी मंदिर में दर्शन कराने के लिए लेकर आते हैं.
पुजारी ने बताया कि हनुमान जी को संकट हरने वाला देवता माना जाता है. मंगलवार और शनिवार को मंदिर में विशेष भीड़ देखने को मिलती है. श्रद्धालु हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और भगवान को सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करते हैं. स्थानीय लोगों की आस्था है कि संकट मोचन बाबा अपने भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं.
नजर दोष निवारण और झाड़ा लगाने की परंपरा
आगरा के पश्चिमपुरी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित ऋषि गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था के अनुसार बच्चों को झाड़ा लगाया जाता है. उन्होंने कहा कि खासतौर पर मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में भक्त स्वयं और अपने बच्चों को लेकर मंदिर पहुंचते हैं. मान्यता है कि संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मन को शांति मिलती है.
पुजारी ने बताया कि कई अभिभावक अपने छोटे बच्चों को लेकर यहां आते हैं, जिन्हें रात में डर लगने या बार-बार डरावने सपने आने की शिकायत रहती है. मंदिर में झाड़ा लगाने की परंपरा को लेकर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है. पुजारी ने बताया कि मान्यता के मुताबिक झाड़ा लगाने से बच्चों में नजर दोष और रात में डरने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. हालांकि, ऐसी मान्यताएं आस्था पर आधारित हैं.
35 वर्ष पुराना इतिहास और मनोकामना पूर्ति का विश्वास
आगरा के पश्चिमपुरी क्षेत्र में स्थित प्राचीन संकटमोचन हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मंदिर के मुख्य सेवादार पंडित ऋषि गोस्वामी ने बताया कि करीब 35 वर्ष पहले यहां बाबा हनुमान की प्रतिमा स्थापित की गई थी. प्रतिमा स्थापना के बाद से ही मंदिर के प्रति भक्तों की आस्था लगातार जुड़ी हुई है. उन्होंने बताया कि दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी अलग-अलग समस्याएं और संकट लेकर बाबा हनुमान की आराधना करने पहुंचते हैं.
मंगलवार और शनिवार को मंदिर में विशेष रूप से भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है. श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं. पंडित ऋषि गोस्वामी ने बताया कि भक्तों की मान्यता है कि सच्चे मन से बाबा की आराधना करने वाले श्रद्धालु निराश नहीं लौटते और संकटमोचन हनुमान उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
About the Author

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
और पढ़ें
