Last Updated:
Sydney Sweeney bold ad: अमेरिकी एक्ट्रेस सिडनी स्वेनी के एक बोल्ड विज्ञापन को लेकर महिला खिलाड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा है. चार बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट एरियार्ने टिटमस ने इसे महिलाओं के शरीर के व्यवसायीकरण और महिला खेलों के सेक्सुअलाइजेशन का उदाहरण बताया. ब्रिटिश धाविका एमी हंट ने भी अपना विरोध दर्ज करवाया है.
सिडनी स्वेनी के विज्ञापन से बवाल
लंदन: अमेरिकी अभिनेत्री सिडनी स्वेनी के एक विज्ञापन से खेल जगत हिला हुआ है. सिडनी स्वेनी अपने नए विज्ञापन में बेहद कम या बिना कपड़ों के दिखाई दे रहीं हैं. स्पोर्ट्स प्रेडिक्शन मार्केट प्लेटफॉर्म नोविग के विज्ञापन में सिडनी स्वेनी अपने शरीर के कुछ हिस्सों को फुटबॉल और अन्य खेल परिधानों से ढकती हैं. महिला खिलाड़ियों ने कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए इसे खेलों में महिलाओं को ‘सेक्स’ के नजरिए से देखना करार दिया.
कई महिला खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन की आलोचना की और इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया. चार बार की ओलंपिक तैराकी स्वर्ण पदक विजेता एरियार्ने टिटमस ने इंस्टाग्राम पर लिखा:
इसे देखकर मुझे कितना गुस्सा आ रहा है उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती. हम ऐसी दुनिया में कैसे जी रहे हैं जहां महिलाओं के शरीर का व्यवसायीकरण और महिलाओं के खेल को ‘सेक्सुअलाइज’ (कामुकता के रूप में पेश करना) करना अभी भी आम बात है.
Instagram पर यह पोस्ट देखें

