• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘सब 100 करोड़ के पीछे भाग रहे’, दिलजीत ने गोविंदा को बताया बेमिसाल, बोले- ‘न कोई उनके जैसा था, न कभी पैदा होगा’

Admin by Admin
September 15, 2026
in मनोरंजन
0
‘सब 100 करोड़ के पीछे भाग रहे’, दिलजीत ने गोविंदा को बताया बेमिसाल, बोले- ‘न कोई उनके जैसा था, न कभी पैदा होगा’

[ad_1]

Last Updated:September 15, 2026, 14:11 IST

दिलजीत दोसांझ ने गोविंदा की तारीफ की, उन्हें महान कलाकार बताया और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई. उन्होंने गोविंदा के गानों और डेविड धवन के साथ उनकी जोड़ी को भी सराहा.

'सब 100 करोड़ के पीछे भाग रहे', दिलजीत ने गोविंदा को बताया बेमिसालZoom

फोटो साभार: Insta/diljit dosanjh

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा बिग स्क्रीन से काफी समय से दूर हैं. हाल में ही पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने गोविंदा की भर-भरकर तारीफ की. उन्होंने एक्टर की फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि वह जरूर चाहते हैं कि उनके साथ एक फिल्म करें. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बॉलीवुड में गोविंदा जैसा न तो कोई था न ही कोई होगा. साथ ही उनके सुपरहिट गानों का जिक्र भी किया.

दिलजीत दोसांझ अपने ऑरा वर्ल्ड टूर की वजह से चर्चा में हैं. जल्द ही वह भारत में भी अपना कॉन्सर्ट करने वाले हैं. इस बीच सोमवार को अपने फैंस से इंस्टाग्राम लाइव पर उन्होंने बातचीत की. जहां उन्होंने अहमदाबाद में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर रिएक्ट किया. साथ ही गोविंदा की फिल्म का गाना भी गुनगुनाने लगे. दिलजीत दोसांझ ने कहा:

मैं गोविंदा का बड़ा फैन रहा हूं. उनके जैसा स्टार न तो कोई हुआ और न ही होगा. गोविंदा तो गोविंदा हैं. उनकी किसी फिल्म में मैं उनके साथ जरूर काम करना चाहता हूं. मेरी ये इच्छा अधूरी ही रह गई है. उनकी कॉमिक टाइमिंग की कोई बराबरी नहीं कर सकता. वह ग्रेट आर्टिस्ट हैं.

दिलजीत दोसांझ ने की गोविंदा के गानों की तारीफ
इस दौरान दिलजीत दोसांझ ने गोविंदा की फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ का गाना ‘केम छे’ गाना भी गुनगुनाया. इस दौरान दिलजीत ने आगे गोविंदा के बारे में बात करते हुए कहा कि गोविंदा के गाने भी खूब शानदार थे. डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी कमाल की थी. उन फिल्मों की बात ही कुछ और होती थी. आजकल तो लोगों को इस बात में खुशी मिलती है कि उनकी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. मगर गोविंदा सर की फिल्में जो खुशी देती थी वो आजकल की रेस से कहीं आगे होती थी. उन्होंने तुझे भगा लाया तेरे बाप के घर से, दुल्हन तो जाएगी दूल्हे राजा के साथ से लेकर कई गानों का जिक्र भी किया.

गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी
बता दें गोविंदा और डेविड धवन ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया. जोड़ी नंबर 1, राजा बाबू, बड़े मियां छोटे मियां, पार्टनर से लेकर कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों में गोविंदा ने लीड रोल प्ले किया और उन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

First Published :

September 15, 2026, 14:11 IST



[ad_2]

Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामिया गौ-तस्कर गिरफ्तार

Next Post

पापा सैंगो से लेकर केन तक… WWE के ये 5 बदसूरत एंट्री करने वाले रेसलर, देखकर फैंस आंख बंद कर लेते थे

Next Post
पापा सैंगो से लेकर केन तक… WWE के ये 5 बदसूरत एंट्री करने वाले रेसलर, देखकर फैंस आंख बंद कर लेते थे

पापा सैंगो से लेकर केन तक... WWE के ये 5 बदसूरत एंट्री करने वाले रेसलर, देखकर फैंस आंख बंद कर लेते थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement