• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पापा सैंगो से लेकर केन तक… WWE के ये 5 बदसूरत एंट्री करने वाले रेसलर, देखकर फैंस आंख बंद कर लेते थे

Admin by Admin
September 15, 2026
in खेल
0
पापा सैंगो से लेकर केन तक… WWE के ये 5 बदसूरत एंट्री करने वाले रेसलर, देखकर फैंस आंख बंद कर लेते थे


Last Updated:September 15, 2026, 13:48 IST

WWE की अपनी अलग दुनिया है. रिंग में परफॉर्म करने वाले रेसलर्स के लिए क्रिएटर अलग-अलग कहानी गढ़ते हैं. उन्हीं में से कुछ कहानी ऐसी होती है जो फैंस रोमांच से भर देता है तो कुछ स्टोरी लाइन ऐसी भी होती है, जिसके सामने आते ही फैंस उसे बुरी तरह नकार देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही उन 5 स्टोरी लाइन के बारे में जिसकी एंट्री बहुत ही बदसूरत रही.

WWE की अपनी एक अलग दुनिया है. क्रिएटर फैंस के लिए अलग-अलग कहानियां बुनते हैं और रेसलर उस पर परफॉर्म करते हैं. इन कहानियों में किसी रेसलर को हीरो दिखाया जाता है तो कोई विलेन बनता है.

इन कहानियों के साथ-साथ मेकर्स रेसलर्स के लिए एंट्री सॉन्ग, रिंग नेम से लेकर उनके कैरेक्टर और वह किस वेशभूषा में रिंग में आएंगे, यह सब तय करते हैं. यही कारण है कि WWE में रेसलर के लिए उस काल्पनिक कहानी की पहचान उसके साथ हमेशा के लिए जुड़ जाती है.

मेकर्स के द्वारा गढ़ी गई कहानियों में से ऐसे ही कुछ रेसलर्स हुए जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया, लेकिन कुछ रेसलर्स की कहानी ऐसी बनाई गई, जिसके रिंग में आते ही फैंस उसे बू करने लग जाते थे. आइए जानते हैं WWE के ऐसे पांच रेसलरों के बारे में जिनकी एंट्री सबसे भयानक या डरावनी मानी जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस लिस्ट में पहला नाम पापा सैंगो का है. 6 फुट लंबा रेसलर जब रिंग में एंट्री करता था तो उसके हाथ में मानव कंकाल की एक खोपड़ी होती थी. इसके अलावा उसके मुंह पर खोपड़ी के कंकाल जैसी पेंटिंग होती थी, जिसे देखकर खास तौर पर बच्चे डर जाते थे.

लिस्ट में दूसरा नाम दिग्गज केन का है. एक समय पर केन की एंट्री भी काफी डरावनी मानी जाती है. शुरुआती करियर में मेकर्स ने केन के लिए एक बिना मास्क वाली कहानी गढ़ी थी. इसमें केन लंबे बालों के साथ मुंह पर काले रंग की कालिख लगाकर आते थे, जिसे फैंस ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था.

WWE में बूगीमैन की एंट्री भी बहुत ज्यादा घिनौनी मानी जाती थी. अजीब शक्ल के साथ मुंह में ढेर सारे केंचुए लिए जब बूगीमैन की एंट्री होती थी, तो फैंस उसे देखकर आंख बंद कर लेते थे. खुद कई रेसलर भी बूगीमैन से हारकर अपने मुंह में केंचुआ डलवाना पसंद नहीं करते थे.

डरावनी एंट्री करने वाले रेसलर्स में ब्रे वायट का नाम भी शामिल है. ब्रे वायट भी जब रिंग में एंट्री करते थे तो वह एक अजीब से जानवर का मास्क लगाकर आते थे. इसके साथ ही उनका डरावना एंट्री सॉन्ग फैंस में डर भरने के लिए काफी था.

इस लिस्ट में डोइंक द क्लाउन का भी नाम शामिल है. जैसा कि उनका नाम था, तो उनकी एंट्री जोकरों जैसी बनाई गई थी, लेकिन उनका गेटअप ऐसा डिजाइन किया गया था कि वह दिखने में एक डरावने जोकर लगते थे. यही कारण है कि उनकी एंट्री को भी फैंस बहुत घटिया मानते थे.

First Published :

September 15, 2026, 13:48 IST



Source link

Previous Post

‘सब 100 करोड़ के पीछे भाग रहे’, दिलजीत ने गोविंदा को बताया बेमिसाल, बोले- ‘न कोई उनके जैसा था, न कभी पैदा होगा’

Next Post

यूपी में नाबालिगों की शादी कब रुकेगी, रजिस्ट्रेशन भी हो रहा; इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जताई चिंता, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
यूपी में नाबालिगों की शादी कब रुकेगी, रजिस्ट्रेशन भी हो रहा; इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जताई चिंता, Uttar-pradesh Hindi News

यूपी में नाबालिगों की शादी कब रुकेगी, रजिस्ट्रेशन भी हो रहा; इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जताई चिंता, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.