• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. 18 सितंबर को चुर्क मोड़ से डीएम कार्यालय तक निकलेगी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की पैदल यात्रा

JK Gupta by JK Gupta
September 13, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी…..


राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के तेलगुड़वा स्थित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोगपा) कार्यालय पर रविवार को आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में 18 सितंबर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं 1857 के अमर शहीद महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह मरावी के 170वें शहादत एवं बलिदान दिवस के अवसर पर प्रस्तावित विशाल पैदल यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने की, जबकि संचालन हीरालाल मरकच्चे ने किया। पदाधिकारियों ने पैदल यात्रा की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय करने पर भी विचार-विमर्श किया।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार आगामी 18 सितंबर को चुर्क मोड़ से जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदेश स्तरीय पैदल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से गोगपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान ‘सोनभद्र बचाओ’ समेत विभिन्न नारों के साथ कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने के बाद पार्टी की ओर से कई सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया।

इस दौरान आरके सिंह अरमो, रमाशंकर सिंह पाया, रामनरेश पाया, चंद्रशेखर साहनी, हीरालाल मरकच्ची, देव सिंह, हीरालाल मरकाम, रामसूरत, अमर सिंह, राम प्रसाद, विजय बहादुर, रामचंद्र यादव, सोनू गुप्ता, रामचंद्र टेकाम समेत गोगपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. बंदी में भी नहीं थमा मछली का शिकार! रिहंद जलाशय को लेकर शिकायत

Next Post

सोनभद्र. हरितालिका तीज को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में खास उत्साह

Next Post

सोनभद्र. हरितालिका तीज को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में खास उत्साह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.