• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. दो पिकअप में क्रूरता पूर्वक लदे भैंस-भैंसा बरामद, एक गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
September 13, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा….


पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर स्थित ग्रीनलैंड स्कूल रोड से पुलिस ने दो पिकअप वाहनों में क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाए जा रहे सात भैंस-भैंसा बरामद किए। मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। दोनों पिकअप वाहनों को भी पुलिस ने सीज कर दिया।

रेणुकूट चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि शनिवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि दो पिकअप में भैंस-भैंसा लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्रीनलैंड स्कूल रोड पर पहुंचकर वाहनों की जांच की। एक पिकअप में एक भैंस व तीन भैंसा तथा दूसरे में दो भैंस व एक भैंसा मिला। जानवरों को रस्सी से बांधकर रखा गया था और वे भूख-प्यास से व्याकुल थे।

मौके से पकड़े गए अल्ताफ पुत्र स्व. सलीम निवासी भरेहठा, चुनार, मीरजापुर, हाल पता खाड़पाथर ने पूछताछ में बताया कि वह सोनू वर्मा निवासी नारायणपुर ककरहीं, सैदपुर, गाजीपुर के साथ आसपास से भैंस-भैंसा खरीदकर खाड़पाथर में एकत्र करता था और बाद में व्यापारियों को बेचता था। पुलिस के पहुंचने पर सोनू मौके से फरार हो गया। दोनों वाहनों के कागजात भी आरोपित नहीं दिखा सका।

पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया। बरामद सातों पशुओं को कब्जे में लेकर चारा-पानी की व्यवस्था कराई गई। दोनों पिकअप वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। अभियुक्त के पास से 200 रुपये भी बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Previous Post

रेणुकूट. ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में घायल चालक की मौत

Next Post

Ayodhya Deepotsav 2026 : क्या दीपोत्सव तक पूरा हो पाएगा राम की पैड़ी का काम? आ गया बड़ा अपडेट

Next Post
Ayodhya Deepotsav 2026 : क्या दीपोत्सव तक पूरा हो पाएगा राम की पैड़ी का काम? आ गया बड़ा अपडेट

Ayodhya Deepotsav 2026 : क्या दीपोत्सव तक पूरा हो पाएगा राम की पैड़ी का काम? आ गया बड़ा अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.