• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Ayodhya Deepotsav 2026 : क्या दीपोत्सव तक पूरा हो पाएगा राम की पैड़ी का काम? आ गया बड़ा अपडेट

Admin by Admin
September 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Ayodhya Deepotsav 2026 : क्या दीपोत्सव तक पूरा हो पाएगा राम की पैड़ी का काम? आ गया बड़ा अपडेट


Last Updated:September 13, 2026, 21:34 IST

Ram Mandir Deepotsav 2026 : अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बार राम की पैड़ी पर चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि आखिर यह काम दीपोत्सव तक पूरा हो पाएगा या नहीं. दीपोत्सव इसी जगह पर होता है. दीपोत्सव जैसे बड़े आयोजन को देखते हुए प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती है. एक तरफ विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करना, दूसरी ओर आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखना. जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी का कहना है कि दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. राम की पैड़ी पर जो काम चल रहे हैं, उन्हें दीपोत्सव से पहले पूरा कर लिया जाएगा.

अयोध्या. रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी पर लाखों दीपों के प्रज्वलन से बनने वाला अद्भुत दृश्य देश-दुनिया के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है. ऐसे में इस बार राम की पैड़ी पर चल रहे विकास और निर्माण कार्यों को लेकर लोगों के मन में बड़ा सवाल है कि आखिर यह काम दीपोत्सव तक पूरा हो पाएगा या नहीं. अयोध्या के दीपोत्सव स्थल (राम की पैड़ी) परिसर में इन दिनों विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं. निर्माण एजेंसी की ओर से अलग-अलग स्तर पर काम को पूरा करने की कवायद की जा रही है. दीपोत्सव जैसे बड़े आयोजन को देखते हुए प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती है. एक तरफ विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करना है. दूसरी तरफ आयोजन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखना.

लगातार नजर

राम की पैड़ी दीपोत्सव का प्रमुख केंद्र रहती है. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और लाखों दीयों के प्रज्वलन के साथ पूरी अयोध्या दीपों की रोशनी से जगमगा उठती है. ऐसे में निर्माण कार्य अधूरा रहने की स्थिति में आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ सकते हैं. यही वजह है कि प्रशासन निर्माण कार्य की प्रगति पर लगातार नजर बनाए हुए है. अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने साफ किया है कि दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी पर विकास और निर्माण से जुड़े जो कार्य चल रहे हैं, उन्हें दीपोत्सव से पहले पूरा कर लिया जाएगा. जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आयोजन से पहले सभी कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं.

नहीं होगी कोई परेशानी

डीएम के मुताबिक, प्रशासन की प्राथमिकता है कि दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और आयोजन भव्य तरीके से संपन्न कराया जाए. इसके लिए तैयारियों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है. प्रशासन के इस दावे के बाद अब नजर राम की पैड़ी पर चल रहे निर्माण कार्य की रफ्तार और उसकी समयसीमा पर है. अगर निर्धारित समय तक सभी काम पूरे हो जाते हैं तो दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी एक बार फिर लाखों दीपों से रोशन होकर भव्य और आकर्षक नजर आएगी.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 13, 2026, 21:34 IST



Source link

Previous Post

रेणुकूट. दो पिकअप में क्रूरता पूर्वक लदे भैंस-भैंसा बरामद, एक गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. बंदी में भी नहीं थमा मछली का शिकार! रिहंद जलाशय को लेकर शिकायत

Next Post

सोनभद्र. बंदी में भी नहीं थमा मछली का शिकार! रिहंद जलाशय को लेकर शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.