• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. रोडवेज बस और इनोवा कार की भिड़ंत में दो घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा

JK Gupta by JK Gupta
June 20, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
57
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह रोडवेज बस और इनोवा कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय भेजवाया।

शनिवार की सुबह बीजपुर से मिर्जापुर जा रही रोडवेज बस की रंटोला के समीप जौनपुर से अंबिकापुर जा रही एक इनोवा कार से भिड़ंत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब क्षेत्र में बारिश हो रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल आशीष कुमार और अभिषेक कुमार, दोनों निवासी जौनपुर, को तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।

चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाया गया, जिससे यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया जा सका।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी होने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालकों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

दुद्धी. मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया

Next Post

सोनभद्र. ट्रेलर और डीजल टैंकर की भिड़ंत में चालक की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

Next Post

सोनभद्र. ट्रेलर और डीजल टैंकर की भिड़ंत में चालक की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hockey World Cup 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान से होनी है भिड़ंत, Hockey Hindi News
  • Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल
  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Breaking News

Hockey World Cup 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान से होनी है भिड़ंत, Hockey Hindi News

Hockey World Cup 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान से होनी है भिड़ंत, Hockey Hindi News
by Admin
August 14, 2026
0

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण:विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता...

Read moreDetails

Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल

Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल
by Admin
August 14, 2026
0

Last Updated:August 14, 2026, 09:05 ISTAthlete Basant Meghwal Success Story: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ के युवा एथलीट बसंत कुमार मेघवाल ने...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio