• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

JK Gupta by JK Gupta
September 12, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….


ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकापार क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव रस्सी के सहारे घर के बड़ेर पर झूलता हुआ मिला। घटना के बाद परिजनों द्वारा पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी। प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह ने बताया कि पनारी के टोला गुडूर निवासी छोटू यादव की पत्नी सीताबी देवी ने शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे घर के बड़ेर से रस्सी के सहारे फंदा बनाकर झूल गई।

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बुधवार सुबह मृतका का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति काम पर चला गया और पत्नी सीताबी ने विवाद के बाद गुस्से में आकर यह जानलेवा कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस घटना को लेकर कई बिंदुओं और पहलुओं पर जांच कर रही।

मृतका के भाई बाल्केश्वर ने बताया कि उसके बहनोई का अपने भाभी के साथ अवैध संबंध था, जिसको लेकर बीती रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और उसके बहनोई ने बहन के साथ मारपीट की, उसके बाद हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया गया।

Previous Post

कानपुर में बाढ़ का कहर, 12 गांवों के लोग घरों में कैद, मुरादाबाद में नदियों का जलस्तर घटा, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

सोनभद्र. घोषणाओं का स्वागत, भुगतान की व्यवस्था पर सवाल

Next Post

सोनभद्र. घोषणाओं का स्वागत, भुगतान की व्यवस्था पर सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.