• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रोडवेज कर्मचारी संघ का 16 सितंबर से जन-जागरण अभियान

JK Gupta by JK Gupta
September 10, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..मांगों को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर होगा आंदोलन, 21 सितंबर को मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी


उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने कर्मचारी हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

संघ के शाखा मंत्री सोनभद्र डिपो संजय कुमार के नेतृत्व में प्रदेशीय कार्यक्रम की सूचना सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सोनभद्र डिपो को सौंपकर आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।

संघ की ओर से जारी सूचना के अनुसार 16 सितंबर 2026 को सभी क्षेत्रीय स्तर पर जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में 16 सितंबर को डिपो स्तरीय कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर संबंधित प्रबंधन अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी।

इसके बाद 21 सितंबर 2026 को मुख्यालय पर प्रदर्शन किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। संघ ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान अमरनाथ सिंह, संदीप चौबे, प्रदीप कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय, अरुण कुमार सिंह, अशोक विश्वकर्मा, शशि भूषण सिंह, अशोक मिश्रा, आशीष धर दुबे और सूर्य प्रकाश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

World archery para series: चार गोल्ड, तीन सिल्वर और कुल 15 मेडल, भारत का पैरा तीरंदाजी में धमाकेदार प्रदर्शन

Next Post

UP News Live: वाराणसी में साड़ी व्यवसायी ने खुद को मारी गोली, इटावा में बदमाश का एनकाउंटर

Next Post
UP News Live: वाराणसी में साड़ी व्यवसायी ने खुद को मारी गोली, इटावा में बदमाश का एनकाउंटर

UP News Live: वाराणसी में साड़ी व्यवसायी ने खुद को मारी गोली, इटावा में बदमाश का एनकाउंटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.