• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP News Live: वाराणसी में साड़ी व्यवसायी ने खुद को मारी गोली, इटावा में बदमाश का एनकाउंटर

Admin by Admin
September 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP News Live: वाराणसी में साड़ी व्यवसायी ने खुद को मारी गोली, इटावा में बदमाश का एनकाउंटर


संभल में बोली लगाने आए ठेकेदार से मारपीट
संभल में बेसिक शिक्षा के जर्जर स्कूलों की नीलामी की बोली लगाने आए ठेकेदार उमेश से बेरहमी से मारपीट. बोली लगाने के विरोध पर मारपीट. नरौली के ठेकदार तौफीक तौहीद और सोहिल पर डंडों से बुरी तरह मारपीट का आरोप. पीड़ित ने पुलिस में दी तहरीर. Cctv में कैद मारपीट की घटना वायरल. रजपुरा ब्लाक की घटना.

हमीरपुर में दिव्यांग दंपत्ति के साथ मारपीट
हमीरपुर में दिव्यांग दंपत्ति के साथ पड़ोसियों ने की जमकर मारपीट. तीन लोगों ने एक राय होकर दिव्यांग दंपत्ति को पीटा. लाठी-डंडों और ईंट से बेरहमी से पिटाई का आरोप. मारपीट की पूरी घटना कैमरे में हुई कैद. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप. सुमेरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 का मामला.

सरयू नदी में डूबे नाना-नाती
अयोध्या में सरयू नदी के सोती में नाना नाती के डूबने का मामला. नाना-नाती के शव बरामद. ग्रामीण क्षेत्र के पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती. हादसे में नाना 60 वर्षीय जगराम और नाती शिवा की मौत. घटना के बाद से एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर तलाश अभियान में जुटे रहे. आज सुबह दोनों के शव बरामद किए गए. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नाना-नाती की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

बहराइच में 22 वर्षीय महिला की मौत
बहराइच जिले में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. घर में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला शव. 3 साल पहले महिला की शादी. फारेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलन में जुटी. खैरीघाट थाना क्षेत्र के अरनवा गाँव का मामला.

बुलंदशहर में ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत
बुलन्दशहर जिले में ई-रिक्शा चला रहे नाबालिग से स्कूल जा रहे नाबालिग बच्चों की बाइक भिड़ी. हादसे के बाद बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर नाबालिग ने लगाया मारपीट का आरोप. बीच सड़क पर पुलिस के सामने जमकर हुआ हंगामा. पुलिस को चुनौती देते हुए कस्बे की सड़कों पर नियमों का उल्लंघन कर बेखौफ ई-रिक्शा दौड़ा रहे नाबालिग. सड़क पर हंगामा कर रहे घुमंतू जाति के लोगों को समझाने में जुटी पुलिस. थाना बीबी नगर क्षेत्र के बीबी नगर कस्बे में बस स्टैंड के पास का मामला.

आगरा के 4 थानों के 6 पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप
आगरा के चार थानों में कार्यरत 6 पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगे आरोप. बिना पैसे लिए काम नहीं करने का है आरोप. थाना किरावली के SSI मनोज दीक्षित, हेड मोहर्रिर संदीप कुमार, चौकी प्रभारी आशीष त्यागी, SI तरुण चौधरी, SI अमित कुमार, कारखास मुकेश यादव पर लगे हैं आरोप. क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने पुलिस कमिश्नर से की थी इन पुलिसकर्मियों की शिकायत. शिकायत के बाद सभी के खिलाफ जांच शुरू. जांच में दोषी पाए जाने के बाद इन पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

वाराणसी में साड़ी व्यवसायी ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली
वाराणसी में साड़ी व्यवसायी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली. सिर में गोली फंसने से हालत गंभीर. लालपुर पांडेयपुर थानाक्षेत्र के आजमगढ़ रोड की घटना. लगभग 52 साल के विजेंद्र सोनी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती. सुबह की सैर के दौरान किया सुसाइड का प्रयास.

सोनभद्र में 5 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न
सोनभद्र जिले के ओबरा में 5 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में युवक गिरफ्तार. 9 सितंबर की शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर घटना को अंजाम देने का आरोप. बच्ची के घर पहुंचकर आपबीती बताने के बाद परिजनों ने ओबरा थाने में दर्ज कराई शिकायत. पुलिस ने BNS की धारा 65(2) और POCSO एक्ट की धारा 5M/6 के तहत केस दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को मेडिकल जांच एवं उपचार के लिए भेजा, आगे की कार्रवाई जारी.

इटावा में अंकित फौजी मुठभेड़ में गिरफ्तार
इटावा जिले में हिस्ट्रीसीटर अपराधी अंकित फ़ौजी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार. पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ अपराधी. 315 बोर का अवैध तमंचा,दो जिंदा, दो मुर्दा कारतूस के अलावा चोरी की बाइक बरामद की गई है. इटावा कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर अंकित खिलाफ 13 संगीन अपराधिक मामले है दर्ज. हत्या के प्रयास,अवैध हथियार रखने,गैंगस्टर एक्ट जैसे मामले हैं दर्ज. इटावा जिले के बकेवर इलाके के अहेरीपुर गांव के पास हुई मुठभेड़.

प्रयागराज में राम वन गमन मार्ग में दरार, अधिशासी अभियंता सस्पेंड
प्रयागराज में राम वन गमन मार्ग में श्रृंगवेरपुर धाम के पास आई दरार के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने पर राष्ट्रीय मार्ग खंड के अधिशासी अभियंता रवींद्र पाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं अधीक्षण अभियंता ओंकार भारती को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर मुख्यालय में उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। विभागाध्यक्ष ने अधीक्षण अभियंता के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला लिया है। स्पष्टीकरण के बाद उनकी एक या दो वेतन वृद्धि रोकने के साथ चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने की कार्रवाई की जा सकती है।

मेरठ में सड़क के गड्ढे में गिरा बाइक सवार, CCTV वीडियो वायरल
मेरठ में नगर निगम की लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कासमपुर रोड पर सड़क के खुले गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बाइक सवार को गड्ढे से बाहर निकाला। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों का आरोप है कि सड़क पर गड्ढा खुला पड़ा था और उसके आसपास किसी तरह की बैरिकेडिंग नहीं की गई थी।

बांदा में तेज रफ्तार डंपर ने व्यक्ति को रौंदा, मौके पर मौत
बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक घटनास्थल के पास सब्जी की दुकान लगाकर काम करता था। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा करने वाले डंपर और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रयागराज में साइबर ठगी की फ्रीज रकम लौटाने के नाम पर रिश्वत, सिपाही सस्पेंड
प्रयागराज में साइबर ठगी के मामले में फ्रीज रकम वापस लौटाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में साइबर थाने के कांस्टेबल अभिषेक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। दो दिन पहले दर्ज हुई एफआईआर में कांस्टेबल नामजद है। वहीं वाराणसी ट्रांसफर हो चुके पूर्व साइबर थाना प्रभारी ओम नारायण गौतम के सस्पेंशन के लिए भी रिपोर्ट भेजी गई है। 28 मई 2025 को महिला कांस्टेबल निशू सिंह ने अपने भाई के साथ 60 लाख रुपये की साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। साइबर पुलिस ने करीब 33 लाख रुपये फ्रीज कराए थे। आरोप है कि इसी रकम को वापस कराने के नाम पर दोनों पुलिसकर्मियों ने महिला कांस्टेबल से 4 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत ली। सूत्रों के मुताबिक साइबर थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है।

प्रयागराज में हत्या समेत संगीन मामलों में दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त
प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने हत्या और अन्य संगीन मामलों में संलिप्त दो लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। बारा तहसील के पांडर गांव निवासी प्रमोद कुमार शुक्ला का रायफल लाइसेंस हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद निरस्त किया गया है। वहीं औद्योगिक थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी पवन सिंह का डबल बैरल शस्त्र लाइसेंस हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमों के चलते निरस्त किया गया है। इसके अलावा हंडिया थाने में संत रविदास नगर निवासी मोहम्मद यूनुस के खिलाफ वाहन से गोमांस ले जाने का मामला दर्ज था। डीएम के आदेश पर संबंधित वाहन को भी सरकार के पक्ष में जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

हमीरपुर में हाईवे पार कर रहे ब्लॉक कर्मी को बाइक ने मारी टक्कर
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर ब्लॉक कार्यालय के सामने तेज रफ्तार बाइक ने हाईवे पार कर रहे ब्लॉक कर्मी जवाहर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जवाहर के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। पूरी घटना ब्लॉक कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक भी हाईवे पर गिरकर घायल हो गया, लेकिन बाद में बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। साथियों ने घायल ब्लॉक कर्मी को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रयागराज में RPF अधिकारी को धमकाकर वसूली का आरोप, महिला गिरफ्तार
प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र से झांसी पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक गेस्ट हाउस से पकड़ा गया। उसके खिलाफ झांसी के नवाबाद थाने में आरपीएफ अधिकारी को धमकाने और जबरन वसूली के आरोप में एफआईआर दर्ज है। पुलिस के मुताबिक महिला डेटिंग एप के जरिए लोगों से मेलजोल बढ़ाती थी और बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये वसूलती थी। फिलहाल झांसी पुलिस महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। पुलिस ने महिला की पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक उसके खिलाफ अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।

अयोध्या में लावारिस मिला ट्रक, 30 लाख का 21 टन सरिया गायब
अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में खजुरहट रामनगर के पास एक लावारिस ट्रक मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रक मालिक का दावा है कि उसमें लदा करीब 30 लाख रुपये कीमत का 21 टन सरिया गायब है। ट्रक चालक के साथ कोई अनहोनी हुई है या वह सरिया लेकर मौके से फरार हुआ है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। जीपीएस की मदद से वाहन की लोकेशन मिलने पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खाली ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सरिया लोड किए जाने के वायरल वीडियो के आधार पर भी पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

सोनभद्र में खनन कारोबारी और पूर्व सपा नेता इस्तियाक खान गिरफ्तार
सोनभद्र में खनन कारोबारी और पूर्व सपा नेता इस्तियाक खान को विजिलेंस टीम और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस्तियाक खान दुबई भागने की फिराक में था। कार्रवाई के दौरान उसके कुछ अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है। इस्तियाक खान के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ओबरा थाने लेकर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब उसके साथियों और पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

बांदा में पूर्व भाजपा विधायक की गाड़ी रोककर युवक ने की गुंडागर्दी
बांदा शहर के कालू कुआं चौराहे पर पूर्व भाजपा विधायक राजकरन कबीर की गाड़ी रोककर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने पूर्व विधायक के गार्ड के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बुधवार देर रात का है। उस समय पूर्व विधायक गाड़ी में ही बैठे थे और चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था। राजकरन कबीर ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

अंबेडकरनगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का महिलाओं ने किया विरोध
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में बंजर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और नगर पालिका की टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। बनगांव रोड पर कार्रवाई के दौरान महिलाएं लाठी डंडे लेकर सामने आ गईं। उन्होंने जेसीबी पर ईंट पत्थर भी फेंके और टीम का विरोध किया। स्थिति को देखते हुए टीम बिना अतिक्रमण हटाए वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि यहां कुछ लोगों ने स्थायी तो कुछ ने अस्थायी तौर पर अतिक्रमण कर रखा है। अब प्रशासन मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

बागपत में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश रवि घायल
बागपत में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर रवि गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक वह बड़ौत नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अमित राणा को जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहा था। बदमाश पर लूट और हत्या समेत संगीन धाराओं में करीब 30 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के जंगल में हुई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बुलेट बाइक और तमंचा बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जौनपुर में MDMA बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
जौनपुर में केराकत पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए MDMA बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ग्रैंड वेलकम होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 317 ग्राम तैयार MDMA और 660 ग्राम अर्धनिर्मित MDMA बरामद हुई है। इसके अलावा MDMA बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, 9,500 रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।



Source link

Previous Post

सोनभद्र. रोडवेज कर्मचारी संघ का 16 सितंबर से जन-जागरण अभियान

Next Post

‘बच्चों का तो सोचो’ KBC मेकर्स और अमिताभ बच्चन पर भड़के सुनील पाल, बोले- ये गाली-गलौज करने वाले चलाएंगे शो?

Next Post
‘बच्चों का तो सोचो’ KBC मेकर्स और अमिताभ बच्चन पर भड़के सुनील पाल, बोले- ये गाली-गलौज करने वाले चलाएंगे शो?

'बच्चों का तो सोचो' KBC मेकर्स और अमिताभ बच्चन पर भड़के सुनील पाल, बोले- ये गाली-गलौज करने वाले चलाएंगे शो?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.