• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

World archery para series: चार गोल्ड, तीन सिल्वर और कुल 15 मेडल, भारत का पैरा तीरंदाजी में धमाकेदार प्रदर्शन

Admin by Admin
September 10, 2026
in खेल
0
World archery para series: चार गोल्ड, तीन सिल्वर और कुल 15 मेडल, भारत का पैरा तीरंदाजी में धमाकेदार प्रदर्शन


Last Updated:September 10, 2026, 12:08 IST

World Archery Para Series: मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल जीते. भारत पांच गोल्ड जीतने वाले चेक गणराज्य के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन तीसरे नंबर पर रहा. यह टूर्नामेंट भारतीय पैरा तीरंदाजों के लिए 18 से 24 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों की तैयारी का अहम मंच साबित हुआ.

4 गोल्ड, 3 सिल्वर और कुल 15 मेडल, भारत का पैरा तीरंदाजी में धमाकेदार प्रदर्शनZoom

भारतीय तीरंदाजी टीम ने वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 3 में दूसरी पोजिशन हासिल की.

अहमदाबाद: मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 15 मेडल जीतकर अपने अभियान का शानदार समापन किया. मेडल टैली में हालांकि भारत पांच गोल्ड मेडल जीतने वाले चेक गणराज्य से पीछे दूसरी पोजिशन पर रहा. चीन ने दो गोल्ड, छह सिल्वर और पांच ब्रॉन्ड मेडल के साथ साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

एशियन गेम्स के लिए हो गई बढ़िया तैयारी
इस इवेंट ने भारत के पैरा तीरंदाजों को 18 से 24 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों के लिए तैयारी का अच्छा मौका मिला. भारत की गोल्ड मेडल जीतने की मुहिम का नेतृत्व पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह ने किया, उन्होंने विजय सुंडी के साथ मिलकर पैरा रिकर्व पुरुष युगल का खिताब जीता. हरविंदर ने प्रतियोगिता अंतिम दिन भावना के साथ जोड़ी बनाकर पैरा रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल हासिल किया.

शीतल देवी ने भी लगाया सोने पर निशाना
श्याम सुंदर स्वामी और तोमन कुमार ने पैरा कंपाउंड पुरुष युगल में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया, जिसके बाद विश्व चैंपियन और पेरिस पैरालंपिक कांस्य मेडल विजेता शीतल देवी ने पैरा कंपाउंड महिला वर्ग में व्यक्तिगत खिताब जीता. सरिता ने भी कांस्य मेडल जीतकर शीतल देवी के साथ पोडियम पर अपनी जगह बनाई. इसके साथ ही शीतल देवी और विश्व चैंपियन तोमन कुमार ने पैरा कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक भी अपने नाम किया.

कांस्य पर भी चला भारतीय तीर
भारत के तीन रजत पदक भावना और पूजा ने पैरा रिकर्व महिला युगल में, तन्वी इंगले ने दृष्टिबाधित वर्ग में और स्वाति चौधरी और आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी ने महिला प्रथम श्रेणी की मिश्रित टीम स्पर्धा में जीते. भारत ने आठ ब्रॉन्ज मेडल भी जीते, जिसमें युगल गर्ग ने दृष्टिबाधित वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया. स्वाति चौधरी ने महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता.

WHAT A CHAMPION! 🇮🇳🏹🔥

Sheetal Devi has done it again! 🥇

In a nerve-wracking final, she levelled the score at 144-144 and then delivered a PERFECT 10 in the shoot-off to win GOLD for India! 🇮🇳

Sheetal Devi — you are an inspiration to an entire nation! 🫡❤️🇮🇳



Source link

Previous Post

रेड ब्लेजर में तृप्ति डिमरी तो ग्रे जैकेट में कूल दिखे एपी ढिल्लों, Apple के इवेंट में छाया इंडियन तड़का

Next Post

सोनभद्र. रोडवेज कर्मचारी संघ का 16 सितंबर से जन-जागरण अभियान

Next Post

सोनभद्र. रोडवेज कर्मचारी संघ का 16 सितंबर से जन-जागरण अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.