@जे0 के0…..

Sonbhadra। कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। इसके तहत ओबरा थाना प्रभारी सदानंद राय का स्थानांतरण अपराध शाखा में कर दिया गया है। वहीं प्रभारी सर्विलांस/एसओजी नागेश सिंह को ओबरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अचानक हुए इस फेरबदल को लेकर पुलिस महकमे के साथ ही क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ओबरा थाना प्रभारी रहते हुए सदानंद राय के नेतृत्व में पुलिस ने कप सिरप की कार्रवाई समेत कई मामलों में कार्रवाई की थी। इसके बावजूद उनका तबादला किए जाने को लेकर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

वहीं कुछ दिन पूर्व समाजवादी पार्टी से जुड़े कारोबारी एवं व्यापारी पर हुई पुलिस कार्रवाई से भी इस फेरबदल को जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। ऐसे में तबादले को लेकर चल रही तमाम चर्चाएं फिलहाल महज कयास ही हैं।

नए थाना प्रभारी नागेश सिंह के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की चुनौती होगी।
