• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Mirzapur The Movie Vs Hanuman Ansh: ‘मिर्जापुर’ की धाक 5वें दिन भी जारी, ‘हनुमान अंश’ का चमत्कारिक तूफान बरकरार

Admin by Admin
September 9, 2026
in मनोरंजन
0
Mirzapur The Movie Vs Hanuman Ansh: ‘मिर्जापुर’ की धाक 5वें दिन भी जारी, ‘हनुमान अंश’ का चमत्कारिक तूफान बरकरार


Last Updated:September 09, 2026, 08:17 IST

Mirzapur The Movie Vs Hanuman Ansh: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बिल्कुल अलग मिजाज की फिल्मों का जबरदस्त दबदबा और तगड़ा गदर देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ हर बीतते दिन के साथ कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ बड़े पर्दे पर उतरी ‘मिर्जापुर द मूवी’ अपने धाकड़ एक्शन और भौकाल के दम पर सिनेमाघरों में नोटों की बारिश करा रही है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो फिल्मों की टक्कर ने माहौल गर्म कर रखा है. एक तरफ ‘मिर्जापुर द मूवी’ है, जिसकी धाक सिनेमाघरों में लगातार बनी हुई है, तो दूसरी ओर ‘हनुमान अंश’ है, जिसकी रफ्तार 33वें दिन भी देखकर हर कोई हैरान है. दोनों फिल्मों की कहानी, जॉनर और दर्शकों का वर्ग भले ही अलग हो, लेकिन कमाई के मामले में इनका मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है. खास बात ये है कि जहां एक फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है, वहीं दूसरी फिल्म लंबा सफर तय करने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर हार मानने को तैयार नहीं है. ऐसे में दोनों की कमाई के ताजा आंकड़े इस बॉक्स ऑफिस मुकाबले को और रोमांचक बना रहे हैं.

पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) स्टारर क्राइम थ्रिलर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तो थिएटर्स में तहलका ही मचा दिया है. वेब सीरीज के बाद बड़े पर्दे पर उतरी इस फिल्म ने महज 4 दिनों में 100 करोड़ का क्लब पार कर लिया था. फाइल फोटो 

फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को करीब 15.85 करोड़ रुपये कमाए. सोमवार को फिल्म ने 16.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस तरह मंगलवार को मामूली गिरावट के बावजूद फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाए रखी. फाइल फोटो 

Add News18 as
Preferred Source on Google

इससे पहले फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये, शनिवार को 32 करोड़ रुपये, रविवार को 36 करोड़ रुपये और सोमवार को 16.24 करोड़ रुपये बटोरे थे. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 125.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली जैसे क्षेत्रों में फिल्म का क्रेज चरम पर है. साल 2018 के टाइमलाइन पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को मिर्जापुर की पुरानी यादों के साथ एक नए सिनेमाई और खौफनाक अनुभव से रूबरू करा रही है. फाइल फोटो 

वहीं, ‘हनुमान अंश’ ने अपने पांचवें मंगलवार यानी रिलीज के 33वें दिन भारत में करीब 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की मंगलवार की कमाई पांचवें सोमवार के 10 करोड़ रुपये के मुकाबले 10 प्रतिशत ज्यादा रही. फिल्म को इस दिन 7,778 शोज मिले और इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 48.04 प्रतिशत दर्ज की गई. फाइल फोटो 

फिल्म के शो की बात करें तो मॉर्निंग शोज में ऑक्यूपेंसी 19.08 प्रतिशत रही, जबकि दोपहर के शोज में यह आंकड़ा 45.62 प्रतिशत तक पहुंचा. शाम के शोज में 56.62 प्रतिशत और रात के शोज में सबसे ज्यादा 70.85 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इससे साफ है कि फिल्म को दिन बढ़ने के साथ दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिला. फाइल फोटो 

‘हनुमान अंश’ की भारत में कुल नेट कमाई अब 143.13 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 169.20 करोड़ रुपये बताया गया है. हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी. पहले शुक्रवार को इसने महज 10 लाख रुपये कमाए थे. शनिवार को 20 लाख और रविवार को 30 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ. पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म की कमाई सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये रही थी. फाइल फोटो 

इसके बाद फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे तेजी आई. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपये कमाए, जबकि चौथे हफ्ते में इसका कलेक्शन 61 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. पांचवें हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार बनी हुई है. पांचवें शनिवार को 16.50 करोड़ और रविवार को 22.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो इस रन का सबसे बड़ा दिन रहा. फाइल फोटो 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 09, 2026, 08:17 IST



Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. Breaking; ओबरा थाना प्रभारी का तबादला, नागेश सिंह को मिली कमान, चर्चाओं का दौर शुरू

Next Post

मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, कोच के बाद अब परिवार के सबसे करीबी सदस्य का हुआ निधन

Next Post
मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, कोच के बाद अब परिवार के सबसे करीबी सदस्य का हुआ निधन

मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, कोच के बाद अब परिवार के सबसे करीबी सदस्य का हुआ निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement