Last Updated:
मेरठ विकास प्राधिकरण मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत टाउनशिप बसा रहा है. यह टाउनशिप नमो भारत कॉरिडोर और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास होगी, जिसमें स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधाएं होंगी. मेरठ विकास अधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा के अनुसार लगभग 294 हेक्टेयर में इस योजना को विकसित किया जाएगा. इसके लिए कुल चार गांव छज्जूपुर, इकला, कायस्थ गॉवड़ी, मोहिउद्दीनपुर का चयन किया गया है. यह सभी गांव मेरठ, गाजियाबाद बॉर्डर अर्थात मोदीनगर के समीप है. तो निश्चित तौर पर एनसीआरटीसी कॉरिडोर के माध्यम से भी यह टाउनशिप काफी बेहतर स्थापित होगी.
मेरठः आप भी पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपना आवास बनाना चाहते हैं. ऐसी योजना की तलाश कर रहे हैं. जिसके माध्यम से आपको बेहतर आवास भी उपलब्ध हो जाए. उसके आसपास हर तरह की व्यावसायिक और बेहतर कनेक्टिविटी भी उपलब्ध रहे. तो ऐसे सभी लोगों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देश अनुसार मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत टाउनशिप बसाने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई. इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना से खास बातचीत की.
जल्द जमीनी स्तर पर दिखेगा असर
लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत टाउनशिप को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है तो यह टाउनशिप बेहद खास होगी. क्योंकि इस टाउनशिप को मेरठ नमो भारत कॉरिडोर एवं दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के नजदीक बसाया जा रहा है. जिससे कि आने वाले समय में जो लोग भी दिल्ली नोएडा गाजियाबाद, गुड़गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में जॉब कर रहे हैं. वह सभी बेहतर कनेक्टिविटी का आनंद लेते अपने घर से ही नौकरी भी कर सके. इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग अंतिम प्रक्रिया में है. इसके साथ जो अन्य नियमों को लेकर कार्य करना होता है वह भी लगभग तीन से चार महीने में कंप्लीट होते हैं. लेकिन उन्हें भी उससे पहले कंप्लीट करने की तरफ तेजी से कार्य किया जा रहा है. जिससे कि आम लोगों को इस योजना के तहत आवेदन करने का अवसर मिल पाए.
कनेक्टिविटी से लेकर स्कूल अस्पतालल तक की सुविधा
उन्होंने बताया कि अगर मेरठ जनपद की बात करें तो मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 20 से 25 वर्ष बाद कोई बड़ी टाउनशिप बसाने की योजना को जमीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह योजना इसलिए भी खास है क्योंकि यह आधुनिक कनेक्टिविटी के नजदीक ही बसाई जा रही है. उन्होंने बताया कि इसमें स्कूल, अस्पताल, बाजार एवं हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे कि जो भी लोग यहां अपना आवास बनाएं. उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या ना हो. बताते चलें कि दीपावली और नए साल के मध्य इस योजना को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है.
मेरठ विकास अधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा के अनुसार लगभग 294 हेक्टेयर में इस योजना को विकसित किया जाएगा. इसके लिए कुल चार गांव छज्जूपुर, इकला, कायस्थ गॉवड़ी, मोहिउद्दीनपुर का चयन किया गया है. यह सभी गांव मेरठ, गाजियाबाद बॉर्डर अर्थात मोदीनगर के समीप है. तो निश्चित तौर पर एनसीआरटीसी कॉरिडोर के माध्यम से भी यह टाउनशिप काफी बेहतर स्थापित होगी.
About the Author

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें
