• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर घायलजिला अस्पताल किया गया रेफर

JK Gupta by JK Gupta
September 9, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता……

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के पास मंगलवार की रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बरगद के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से जा रही डायल 112 पीआरबी टीम ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरनाकछार निवासी श्याम बिहारी (24) पुत्र लखन और मनीष कुमार (22) पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा बाइक से महुली बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जोरूखाड़ गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बरगद के पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़े मिले।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाली पीआरबी टीम में कांस्टेबल मनीष कुमार, मनमोहन यादव और चालक विजय यादव शामिल रहे। सुनसान स्थान पर घायल पड़े युवकों को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर पुलिस टीम ने तत्परता और मानवता का परिचय दिया।

Previous Post

सोनभद्र. एनआईईपीए सम्मान से बढ़ा सोनभद्र का गौरव, बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय का हुआ अभिनंदन

Next Post

नमो भारत कॉरिडोर और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास मेरठ विकास प्राधिकरण बना रहा टाउनशिप, स्कूल, अस्पताल तक होंगी सुविधाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.