• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एनआईईपीए सम्मान से बढ़ा सोनभद्र का गौरव, बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय का हुआ अभिनंदन

JK Gupta by JK Gupta
September 9, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय को राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), नई दिल्ली द्वारा जिला शिक्षा प्रबंधन में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित एनआईईपीए अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, सोनभद्र की ओर से उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

संघ के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ चौधरी एवं संरक्षक रामचन्द्र मौर्य के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का फूल-मालाओं एवं बैण्ड-बाजे के साथ स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान केवल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षक समाज का सम्मान है।

सम्मान समारोह में अपने संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने सभी शिक्षकों एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान जनपद के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षा विभाग की पूरी टीम तथा उनके सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने जनपद के शिक्षकों के समर्पण, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी सभी के सहयोग से शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

इस अवसर पर संघ की उपाध्यक्ष अनिता चौधरी, संगठन मंत्री दिलीप सिंह, प्रवक्ता आशुतोष सिंह, प्रचार मंत्री मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी गयासुद्दीन आज़ाद, ब्लॉक अध्यक्ष साधू सिंह, ब्लॉक मंत्री उमाशंकर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल,

ब्लॉक संयुक्त मंत्री अमित शंकर द्विवेदी, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा, खुशबू मिश्रा, उपासना शुक्ला, संजय कुमार सिंह, कमला सिंह, मुन्ना, विजय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Previous Post

इंडियन फुटबॉल लीग के नए सत्र का आगाज 30 अक्टूबर से, AIFF ने कर दिया ऐलान, Football Hindi News

Next Post

विंढमगंज. अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर घायलजिला अस्पताल किया गया रेफर

Next Post

विंढमगंज. अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर घायलजिला अस्पताल किया गया रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.