• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. रिहंद बांध का जलस्तर 871.4 फीट, एक फाटक से पानी की निकासी

JK Gupta by JK Gupta
September 8, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


— कैचमेंट एरिया में बारिश थमने से इनफ्लो घटा, सभी छह टरबाइन चालू


पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर मंगलवार को घटकर 871.4 फीट पर पहुंच गया। कैचमेंट एरिया में बारिश थमने के कारण बांध में पानी की आवक में कमी बनी हुई है। जलस्तर में गिरावट को देखते हुए फिलहाल बांध का एक फाटक खुला रखा गया है, जबकि अन्य फाटक बंद हैं। खुले फाटक से लगातार पानी की निकासी की जा रही है।

सिंचाई विभाग और जल विद्युत निगम के अधिकारी बांध के जलस्तर तथा इनफ्लो पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थिति को देखते हुए पानी की निकासी नियंत्रित तरीके से की जा रही है।

रिहंद बांध की सभी छह टरबाइन लगातार चालू हैं और विद्युत उत्पादन जारी है। टरबाइनों के माध्यम से भी पानी की निकासी हो रही है, जिससे बांध के जलस्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिल रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि फिलहाल बांध की स्थिति नियंत्रण में है।

कैचमेंट एरिया में दोबारा तेज बारिश होने और इनफ्लो बढ़ने की स्थिति में जलस्तर की समीक्षा की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त फाटक खोलकर पानी की निकासी बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल एक फाटक से पानी छोड़ा जा रहा है और अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Previous Post

रेणुकूट. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की समस्या पर डीएम ने हिंडालको प्रबंधन को दिए निर्देश

Next Post

कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को हाईकोर्ट से राहत, मुकदमे पर रोक, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को हाईकोर्ट से राहत, मुकदमे पर रोक, Uttar-pradesh Hindi News

कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को हाईकोर्ट से राहत, मुकदमे पर रोक, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.