• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की समस्या पर डीएम ने हिंडालको प्रबंधन को दिए निर्देश

JK Gupta by JK Gupta
September 8, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा….


नगर में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने में आ रही समस्या को लेकर रेणुकूट व्यापार मंडल की पहल रंग लाई। मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय सोनभद्र में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्या के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने हिंडालको प्रबंधन को निर्देशित किया कि उसके क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेदारी प्रबंधन द्वारा सुनिश्चित की जाए। वहीं, इस आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी दुद्धी को सौंपी गई।

बताया गया कि रेणुकूट में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही दिक्कतों को लेकर रेणुकूट व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृज किशोर ने करीब एक माह पूर्व उप जिलाधिकारी दुद्धी को पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की थी। इसके बाद 3 सितंबर को उन्होंने जिलाधिकारी सोनभद्र से मुलाकात कर इस समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाई थी। इसी क्रम में मंगलवार को दोपहर एक बजे जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

इसमें उप जिलाधिकारी दुद्धी, पिपरी क्षेत्र के अधिकारी, नगर पंचायत रेणुकूट के बड़े बाबू मुन्ना कुमार, हिंडालको प्रबंधन के प्रतिनिधि तथा रेणुकूट व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद व्यापार मंडल ने इसे नगरवासियों और व्यापारियों की बड़ी जीत बताया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष बृज किशोर ने कहा कि यह सफलता सभी व्यापारियों और नगरवासियों के सहयोग एवं आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आगे भी व्यापारियों और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों के प्रति आभार जताया।

Previous Post

कौन हैं 11 साल की बोधना सिवानंदन, जिन्होंने ब्रिटिश चैंपियनशिप जीतकर में रचा इतिहास

Next Post

रेणुकूट. रिहंद बांध का जलस्तर 871.4 फीट, एक फाटक से पानी की निकासी

Next Post

रेणुकूट. रिहंद बांध का जलस्तर 871.4 फीट, एक फाटक से पानी की निकासी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.